आरा/भोजपुर 04 सितंबर।आज स्थानीय बी.एस.डीएवी. पब्लिक स्कूल में व्यापक स्तर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी पूर्व सूचना विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को दी गई थी। इस दौरान शिक्षण कार्य स्थगित रहा।
प्रात: 8 बजे से दोपहर 12बजे तक चलनेवाले इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में शहर के चर्चित हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.कुमार जितेंद्र, शिशु रोग विशेषज्ञ डा.अभय अमन, फिजिसियन डा.दयाशंकर , दंतरोग विशेषज्ञ मनीष कुमार, चर्मरोग विशेषज्ञ डा.स्तुति आदि की उपस्थिति में सैकड़ो की तादाद में विद्यार्थियों व अभिभावकों ने अपने-अपने स्वास्थ्य की जाँच कराई। चिकित्सक दल ने सुगर, ब्लड प्रेशर, बुखार जैसे रोगों के तत्काल परीक्षण किये। दवाइयों के पर्चे लिखे और शीघ्र स्वस्थ होने के महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
शिविर के संदर्भ में प्राचार्या नीशू जायसवाल ने बताया कि डीएवी.विद्यालय देश भर में अपने शिक्षण और सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है कि हमारे बच्चे व अभिभावक स्वस्थ रहें। उनके स्वस्थ रहने से हीं एक शिक्षित व उन्नत समाज निर्मित होगा।
स्वास्थ्य शिविर के इस आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ शिक्षक सुशील कुमार, राजेश कुमार पाण्डेय, अभिषेक कुमार, पी.साहू, कमलेश दूबे, शिक्षिका पूनम कुमारी, सुनीता द्विवेदी,अर्चना तिवारी, सुजाता कुमारी, स्वाति कृति, सरिता कुमारी तथा वरिष्ठ लिपिक विजेन्द्र कुमार सिन्हा आदि ने प्रमुख योगदान दिया। प्रचार्या ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों का अभिनंनदन करते हुए उनके प्रति आभार जताया।
