RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

आईओएस सागर ने तंजानिया के दार-एस-सलाम में पहला बंदरगाह दौरा किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 13 अप्रैल।भारतीय महासागर जहाज (आईओएस) सागर जहाज के रूप में नामित आईएनएस सुनयना ने 12 अप्रैल 25 को तंजानिया के दार-एस-सलाम बंदरगाह में प्रवेश किया। यह जहाज 05 अप्रैल को गोवा के कारवार से रवाना हुआ था। इसमें भारतीय महासागर क्षेत्र (आईओआर) के नौ मित्र देशों (एफएफएन) के 44 नौसैनिक सवार थेजो जहाज के चालक दल के सदस्य थे। एफएफएन में कोमोरोस, केन्या, मेडागास्कर, मालदीव, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।
आईओएस सागर का तंजानिया नौसेना के प्रमुख रियर एडमिरल एआर हसन, एसीएनएस (एफसीआई) रियर एडमिरल निर्भय बापना और तंजानिया के रक्षा अताशे कमोडोर अग्यपाल सिंह के साथ-साथ भारतीय उच्चायोग और तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्स के गणमान्य लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बंदरगाह पर इस ठहराव के दौरान, जहाज अभ्यास एआईकेईवाईएमईके बंदरगाह चरण में भी भाग लेगा।यह एक प्रमुख नौसैनिक अभ्यास है।इसका उद्घाटन 13 अप्रैल 25 को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ करेंगे। अभ्यास परिचालन समन्वय को बढ़ाने, संयुक्त रणनीतियों को परिष्कृत करने और समुद्री परिचालन को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। भारतीय नौसेना के दो जहाज, आईएनएसचेन्नई (डेस्‍ट्रॉयर) और आईएनएसकेसरी [लैंडिंग शिप टैंक (बड़ा)] भी आईएनएससुनयना के साथ अभ्यास में भाग लेंगे।आईएनएस सुनयना पर एफएफएन के कर्मियों की भागीदारी वैश्विक समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने में इस पहल के महत्व को और अधिक रेखांकित करती है। इस तरह के अभ्यासों और संलग्नताओं के माध्यम से, भारतीय नौसेना सामूहिक समुद्री सुरक्षा को आगे बढ़ाने, सद्भावना को बढ़ावा देने और क्षेत्र में शिपिंग लेन की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह जहाज आईओएस सागर मिशन को जारी रखने के लिए 15 अप्रैल 2025 को दार-एस-सलाम से अगले बंदरगाह नाकाला, मोजाम्बिक के लिए रवाना होगा।

Related posts

भोजपुर:सबके सहयोग से महाराजा कॉलेज शीघ्र ही ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करेगा: प्राचार्या प्रो कनक लता कुमारी

rktvnews

नवादा:जिला पदाधिकारी नवादा ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत् द्वितीय अपील की सुनवाई की।

rktvnews

सीमा शुल्क मंजूरी सुविधा समिति की बैठक ने हितधारकों के विश्वास को मजबूत किया।

rktvnews

झारखण्ड:अबुआ वीर अबुआ दिशोम एक महत्वपूर्ण अभियान : चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया महावीर बाल कैंसर अस्पताल का शिलान्यास।

rktvnews

भारत का 2028 तक स्वदेशी सौर सेल बनाने का लक्ष्य; हम स्वदेशी वेफर्स और इनगॉट्स की ओर बढ़ रहे हैं: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

rktvnews

Leave a Comment