RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:वेद ऋचाओं की गूंज के मध्य मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में लड्डू प्रसाद वेंडिंग ए.टी.एम. का शुभारंभ किया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रसाद ए.टी.एम. वेंडिंग मशीन से श्रद्धालु सुविधापूर्वक प्रसाद ले सकेंगे

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)02 दिसंबर।वेद ऋचाओं की गूंज के मध्य मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में लड्डू प्रसाद वेंडिंग एटीएम मशीन का शुभारंभ किया। लड्डू प्रसाद वेंडिंग एटीम के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसाद सुविधापूर्वक प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन,जलाभिषेक उपरांत लड्डू प्रसाद वैंडिंग ए. टी.एम. मशीन का शुभारंभ किया।
लड्डू प्रसाद वेंडिंग एटीम मशीन द्वारा क्यूआर कोड स्कैन कर पेमेंट करने के उपरांत प्रसाद के कूप से लड्डू का पैकेट मशीन से बाहर निकलेगा। मंदिर समिति ने कोयंबटूर की 5G टेक्नोलॉजी कंपनी द्वारा यह ऑटोमेटिक मशीन ली गई है।
इस मशीन के द्वारा 100 ग्राम 200 ग्राम और 500 ग्राम लड्डू के पैकेट श्रद्धालु प्राप्त कर सकेंगे। यह हाईटेक सुविधा देश के किसी भी अन्य मंदिर में फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
उल्लेखनीय है कि, विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिणमुखी भगवान श्री महाकालेश्वर मन्दिर में प्रबंध समिति द्वारा लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई एवं नि:शुल्क अन्नक्षेत्र संचालित किया जा रहा है। मंदिर के लड्डू प्रसाद एवं अन्नक्षेत्र में नि:शुल्क भोजन प्रसादी को एफएसएसएआई द्वारा 5 स्टार रेटिंग के दर्जे में शामिल कर भारत सरकार द्वारा प्रमाण-पत्र जारी किया जा चुका है।वर्ष 2021 में सम्पूर्ण भारत में श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा लड्डू प्रसाद के क्षेत्र में हाईजिनिंक उत्कृष्टता में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाला सम्भवतः प्रथम धार्मिक संस्थान है और नि:शुल्क अन्नक्षेत्र हाईजिनिक उत्कृष्टता 5 स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाला धार्मिक संस्थानों में तीसरा संस्थान है। विगत दिनों भारत सरकार की एफ.एस.एस.ए.आई. द्वारा उक्त दोनों इकाईयों में विभिन्न बिन्दुओं पर निरीक्षण कर ऑडिट किया गया और मूल्यांकन उपरान्त दोनों इकाईयों को उत्कृष्ट माना गया। श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति को सेफ भोग प्‍लेस का प्रमाण पत्र भी प्राप्‍त है।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल,सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा सतीश मालवीय,महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव,जनप्रतिनिधि संजय अग्रवाल, विवेक जोशी, बहादुरसिंह बोरमुंण्ला ,संभागायुक्त संजय गुप्ता,एडीजीपी उमेश जोगा,कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा आदि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ओलंपिक पदक विजेता और प्रसिद्ध एथलीट कर्णम मल्लेश्वरी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी।

rktvnews

जनसम्मान वीडियो कॅान्टेस्ट लाया राहत का नया दौर- सीकर के बनवारी लाल ने जीते 1 लाख रुपये, कॅान्टेस्ट के प्रति प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह।

rktvnews

गिरीडीह:जिला खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:गंगा नदी के प्रवाह क्षेत्र से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सभी गांव गंगा ग्राम में शामिल होंगे: उप विकास आयुक्त

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 अगस्त 24

rktvnews

Leave a Comment