RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 26 दिसंबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में 17 बच्चों को सात श्रेणियों में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और कहा कि पूरे देश और समाज को उन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि आप सब बच्चों ने असाधारण काम किये हैं, अद्भुत उपलब्धियां हासिल की हैं। आपके पास असीमित क्षमताएं हैं और अतुलनीय गुण हैं। उन्होंने कहा कि आपने देश के बच्चों के लिए एक मिसाल कायम की है।
राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चों को अवसर प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को पहचानना हमारी परंपरा का हिस्सा रहा है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इस परंपरा को और मजबूत किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में जब हम भारत की स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएंगे, तब ये पुरस्कार विजेता देश के प्रबुद्ध नागरिक होंगे। ऐसे प्रतिभाशाली लड़के-लड़कियां विकसित भारत के निर्माता बनेंगे।

Related posts

बक्सर: दृष्टिहीनता नही बनी बाधा,आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने का लिया संकल्प।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने जापानी चिकित्सा उपकरण कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की

rktvnews

पटना : भगत सिंह की शहादत दिवस पर साम्राज्यवाद विरोधी विरासत को मजबूत करने का संकल्प।

rktvnews

रायपुर:संयुक्त किसान मोर्चा चलाएगी “अडानी – छत्तीसगढ़ छोड़ो” अभियान।

rktvnews

पटना: इंसाफ मंच की राज्य कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

रीपा में महिलाएं तैयार कर रही आकर्षक गणेश मूर्ति।

rktvnews

Leave a Comment