RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पूर्वी चंपारण:विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल से एएनएम छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी।

मोतिहारी(पूर्वी चंपारण)02 दिसंबर।01 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर उपाधीक्षक विजय कुमार वर्मा ने सदर अस्पताल मोतिहारी से रवाना किया। मौके पर सदर अस्पताल के प्रबंधक कौशल दुबे जिला एड्स नियंत्रण समिति के पर्यवेक्षक संजय कुमार जायसवाल लैब टेक्नीशियन रामकुमार गुप्ता के नेतृत्व में एएनएम छात्राओं ने ‘हमसब ने ठाना है एड्स को भगाना है”नारे के साथ गांधी चौक प्रभात फेरी निकाली गई।मौके पर उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ विजय ने कहा की
पूर्वी चंपारण में एचआईवी एड्स की मरीजों की संख्या काफी तेजी से फैल रही है। रक्सौल अरेराज पिपराकोठी एवं तुरकौलिया में मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ने की आशंका देखी जा रही है। नेपाल के बॉर्डर तथा हाईवे के कारण यहां एचआईवी संक्रमण फैलने की संभावना ज्यादा रहती है। प्रबंधक कौशल दुबे ने कहा की लोगों में एड्स के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी के सभी एएनएम जीएनएम पैरामेडिकल स्टूडेंट एवं स्टाफ के द्वारा रैली निकाली गईं है।उन्होंने कहा की 2030 तक एड्स को पूरी तरह नियंत्रित तथा समाप्त करना है। एड्स नियंत्रण समिति के पर्यवेक्षक संजय कुमार जायसवाल ने कहा की पूर्वी चंपारण में एचआईवी /एड्स टीबी मरीजों को सामाजिक सुरक्षा लाभार्थी योजना कानूनी सुरक्षा सलाह स्वरोजगार योजना कौशल विकास योजना विश्वकर्म योजना से जोड़ने के साथ-साथ परामर्श एवं जांच मुफ्त में दिया जाएगा।वहीं मरीजों को एक छतरी के नीचे सारी सुविधा प्रदान करने की योजना है।

पेंटिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

1 दिसंबर विश्व एड्स दिवस के अवसर पर लक्षित हस्तक्षेप परियोजना के अंतर्गत रघुनाथपुर में पेंटिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, पर्यवेक्षक संजय जायसवाल के द्वारा जागरूकता के साथ-साथ पुरस्कार का वितरण किया।

Related posts

अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट और नेशनल अवॉर्ड-विनिंग डायरेक्टर राजेश मापुस्कर, मराठा नेवी के अजेय एडमिरल – सरखेल कान्होजीराजे आंग्रे की अनकही कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए तैयार हैं।

rktvnews

जयपुर:राजीविका द्वारा आयोजित सुमंगल दीपावली मेले का समापन समारोह संपन्न।

rktvnews

बक्सर : डीएम ने किया नहर प्रमंडल अंतर्गत निकृष पम्प योजना के निर्माण कार्य के प्रगति का निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रपति ने भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य किया अर्पित।

rktvnews

पटना:औद्योगिक विकास को नई गति: ₹600+ करोड़ के निवेश से 3,300 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

rktvnews

राजस्थान:भारत की MICE इंडस्ट्री एक प्रमुख आर्थिक चालक बनने की राह पर, जो उच्च गुणवत्ता वाली नौकरियां उत्पन्न करेगी: पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

rktvnews

Leave a Comment