RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

उत्तराखंड:राज्य की पांच लोकसभा सीटों के लिए सर्विस वोटरों की कुल संख्या 93 हजार 187 :अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)01 अप्रैल।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए राज्य की पांच लोकसभा सीटों के लिए सर्विस वोटरों की कुल संख्या 93 हजार 187 है। उन्होंने बताया कि सर्विस वोटरों के लिए ई-पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। सर्विस वोटरों के यूनिट कार्यालयों के सैन्य अधिकारियों से सक्षम स्तर पर सर्विस वोटरों को पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराने व पोस्टल बैलेट से मतदान कर रिटर्निंग ऑफिसर तक पहुंचाने के लिए अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रयास किये जा रहे हैं कि सर्विस वोटरों का मतदान प्रतिशत लगभग शत प्रतिशत हो। पिछले लोक सभा चुनाव में उत्तराखण्ड के 90 हजार 845 सर्विस वोटरों में से 63 हजार 222 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए थे, जो कुल सर्विस वोटरों का लगभग 70 प्रतिशत था। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य में बनाए गये 11 हजार 729 पोलिंग बूथों में चुनावी पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जाएगी। राज्य के 5898 पोलिंग बूथों में वेब कास्टिंग की व्यवस्था की जा रही है।

Related posts

भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता – थिंक 2024

rktvnews

सायबर अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट को हार्ड टारगेट बनाने में प्रतिभागी योगदान करें:राज्यपाल मंगूभाई पटेल

rktvnews

डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान।

rktvnews

पटना समेत 6 जिलों में सायरन बजते ही बंद होंगी बत्तियां, मई के तीसरे सप्ताह में होगी नागरिक सुरक्षा की बड़ी मॉकड्रिल।

rktvnews

राजस्थान:प्रदेशवासियों को त्वरित व पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए राजस्व विभाग प्रतिबद्ध : राजस्व मंत्री

rktvnews

विरोधियों को आते होंगे आरके सिंह के विकास के डरावने सपने:राजेश सिंह

rktvnews

Leave a Comment