RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर के बड़हरा में आगजनी में फसलें जलकर राख मौके पर पहुंचे जाप नेता रघुपति यादव।

फसलों की आगजनी में किसानों को चिन्हित कर जल्द से जल्द दिया जाये मुआवजा:रघुपति यादव।

RKTV NEWS/अनिल सिंह 03 अप्रैल।आज बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के गलचौर रोड में बभंगामा बधार में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से करीब 30 बीघा फसलें जलकर खाक हो गयी।इस आगजनी की खबर पाते ही जन अधिकार पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व बड़हरा विधान सभा प्रत्याशी रघुपति यादव ने घटनास्थल पहुंच भोजपुर जिलाअधिकारी, उपविकास आयुक्त से और बड़हरा सीओ से दूरभाष द्वारा बात करके फायर ब्रिगेड को बुलवाया जिससे आग पर काबू पाया जा सका।आगजनी की घटना का निरीक्षण कर रहे रघुपति यादव ने बताया की इस आगजनी में लाल बाबू यादव, दीनानाथ यादव, छठू यादव, गंगा सागर यादव, त्रिलोकी यादव, रामायण यादव, अजय यादव, विजय यादव, भोला यादव, श्रीकांत यादव,अशोक यादव, किसानों की फसल जलकर राख हो गयी। उन्होंने इस संबंध में वरीय अधिकारियों /पदाधिकारियों से बात कर जले हुए खेतों के मालिक किसान को चिन्हित कर मुआवजा देने की मांग जल्द से जल्द की।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

rktvnews

दरभंगा:महिला संवाद में तकनीकी प्रशिक्षण की मांग।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने की कृषि हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग दिवस और अलंकरण समारोह का उद्घाटन किया।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने अयोध्या में भंडारे के आयोजन के लिए रामलला के ननिहाल से कार्यकर्ताओं की टीम को रवाना किया।

rktvnews

पंचायत मंडल मीडिया प्रभारी विकास सिन्हा द्वारा बड़का गांव में प्रधानमंत्री के कार्यकर्ताओ के जनसंवाद का कराया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment