
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 नवंबर। एच डी जैन कॉलेज आरा के पूर्व राजनीतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो अक्षयवर सिंह के निधन पर गुरूवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के शिक्षक कर्मचारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार ने की। इन्होंने प्रो अक्षयवर सिंह के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा की उनका आकस्मिक निधन 26 नवंबर 2024 को हो गया।इनके निधनं से कॉलेज परिवार दुखी है। ये वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा में अध्यक्ष छात्र कल्याण का पद सुशोभित कर चुके हैं।
अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीजी हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो नीरज कुमार ने कहा की अक्षयवर बाबू एक नेक दिल इंसान व अच्छे शिक्षक के रूप में उनकी ख्याति रही है। उनकी पहचान एक संस्था के रूप में थी, जिनके निधन से विश्वविद्यालय में एक युग का अंत हो गया।पीजी राजनीतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो कुंदन कुमार सिंह ने कहा की वे एक महान शिक्षाविद थे। प्रो बजरंग प्रताप केसरी ने उन्हें समर्पित शिक्षक और सर्वमान्य नेता के रूप में सब लोग उन्हें सम्मान करते थे। प्रो अखिलेश कुमार ने कहा कि प्रो सिंह जैन कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष के रूप में उनके योगदान सराहनीय रहा,जिसका स्मरण भी दिलाया। प्रो पुष्पा द्विवेदी ने अपनी शोक संवेदना में उन्हें जिंदा दिल शिक्षक नेता बताया।
अंत में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।
