
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अप्रैल। मंगलवार को जीविका के राज्य स्तरीय टीम एवं उप विकास आयुक्त, भोजपुर गुंजन सिंह के द्वारा संदेश प्रखंड में नवनिर्मित जीविका हाट का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्य संपादन की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया। जीविका राज्य स्तरीय सदस्यों ने संबंधित कार्य एजेंसियों एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए इसे शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि जीविका से जुड़ी दीदियों को समय पर इसका लाभ मिल सके।राज्य स्तरीय टीम के सदस्यों ने निर्देश दिया कि जीविका हाट को इस प्रकार विकसित किया जाए जिससे स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, संदेश , जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) , संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं जीविका से जुड़े कर्मी उपस्थित रहे।
