RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि विभाग से संबंधित बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)15 अक्टूबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में कृषि विभाग से संबंधित बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने क्रॉप सर्वे की समीक्षा करते हुए कृषि पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य को नियमानुसार संचालित किया जाए तथा इसमें कृषि मित्र, सभी पंचायतों के स्वयंसेवक, पोषण सखी एवं जेएसएलपीएस कर्मियों को सक्रिय रूप से लगाया जाए।
बीटीएम, एटीएम एवं बीएओ को सर्वे के सुपरविजन कार्य में लगाया जाएगा, जबकि पूरे सर्वे कार्य की मॉनिटरिंग संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि सर्वे करने वाले को ₹10 प्रति सर्वे की दर से भुगतान किया जाएगा, इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पूरे जिले में जहाँ भी योजना के तहत नए कुएँ का निर्माण किया गया है, उन स्थलों पर दलहन की खेती वृहद स्तर पर कराई जाए। जानकारी दी गई कि सरसों का बीज उपलब्ध करा दिया गया है और टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। टेस्टिंग उपरांत बीज का वितरण नियमानुसार प्रारंभ किया जाएगा।उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी प्रक्रियाएँ शीघ्र पूरी करते हुए लाभुकों के बीच बीज का वितरण सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान जानकारी दी गई कि जिले में झारखंड स्टेट मिलेट मिशन के तहत सर्वे का कार्य प्रगति पर है।
पीएम कुसुम योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि आवेदनों का सत्यापन हेतु प्रखंड स्तर पर भेजा गया है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि दो दिनों के भीतर सत्यापन कार्य पूरा किया जाए, अन्यथा संबंधित बीटीएम एवं एटीएम का वेतन रोका जाएगा।
सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने मेधा डेयरी से अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों को जोड़ने के निर्देश दिए। जानकारी दी गई कि जामा प्रखंड के बगझोपा, जरमुंडी प्रखंड के सहारा तथा नोनीहाट एवं सरैयाहाट प्रखंडों के बनियारा और धावाटाँड में बीएमसी (बल्क मिल्क कूलिंग सिस्टम) उपलब्ध हैं।उपायुक्त ने सरैयाहाट प्रखंड के कारुडीह स्थित भवन को बीएमसी हेतु हैंडओवर करने का निर्देश दिया।बताया गया कि जिले के 6 प्रखंडों के 60 गाँवों में दुग्ध संग्रह केंद्र कार्यरत हैं, जबकि गोपीकांदर, काठीकुंड, मसलिया एवं रानेश्वर में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।
जानकारी दी गयी कि कोई दुग्ध उत्पादक समिति बनाने तथा मेधा डेयरी से जुड़ने हेतु 7544003458 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।जानकारी दी गयी कि बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत हेतु दुमका जिले के किसान कृषि रक्षक हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कॉल कर सकते हैं एवं जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में 90 गोदामों का निर्माण कार्य चल रहा है। वर्ष 2024-25 में 60 नए गोदामों का निर्माण किया जाना है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं।
मत्स्य विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मछली पालन हेतु समिति गठित कर लाभुकों का चयन सुनिश्चित करते हुए तालाबों में मछली पालन का कार्य किया जाय।
पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि पशुधन योजना के तहत लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत लाभुकों को योजना का लाभ प्रदान किया जाए।उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को मशरूम की खेती को वृहद स्तर पर प्रोत्साहित करने तथा अर्बन फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
बैठक में उप विकास आयुक्त सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने उपभोक्ता आयोगों में नियुक्ति के लिए 10 साल के अनुभव वाले वकीलों का रास्ता साफ किया।

rktvnews

चतरा:धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना:गंगा किनारे शहरवासीयों ने लिया 1 जून को मतदान करने की शपथ,दीप जलाकर मतदान के पर्व को बनाया गया यादगार।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: लखनऊ:मुख्यमंत्री ने भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी का शुभारम्भ किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण: जिला पदाधिकारी ने तत्कालीन महिला पर्यवेक्षिका समेकित बाल विकास सेवा परियोजना रामनगर को किया चयनमुक्त

rktvnews

सामाजिक-राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े हुए हैं प्रदर्शन कलाएँ और रंगमंच।

rktvnews

Leave a Comment