RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:संविधान दिवस पर ज्ञान ज्योति में बच्चो को दी गई संविधान की जानकारी।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 नवंबर। संविधान दिवस पर मंगलवार को शिक्षा के क्षेत्र में जिला में अग्रिम पंक्ति में खड़ा ज्ञान ज्योति अवसीय विद्यालय में संविधान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस महत्वपूर्ण दिन की शुरुआत स्कूल असेंबली से हुई जिसमें प्रतिदिन होने वाली प्रार्थना के पश्चात सभी बच्चों को भारतीय संविधान से सम्बन्धित तथ्यों की जानकारी दी गयी। निदेशक डॉक्टर आदित्य विजय जैन ने प्रियेंबल अर्थात प्रस्तावना को पढ़ कर सुनाया गया तथा छब्बीस नवंबर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी उपस्थित बच्चों को संविधान सभा, संविधान निर्मात्री समिति, प्रारूप समिति के अध्यक्ष, संविधान के निर्माण और अंगीकार करने की तिथि के साथ कई अन्य पहलू के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। बच्चों ने इस महत्वपूर्ण दिवस को न सिर्फ स्केचिंग, पेंटिंग एवं स्लोगन लिखकर बल्कि एक अद्भुत और विशालकाय मानव शृंखला बनाकर भारतवार्ष की एकता और अखंडता का प्रदर्शन भी किया और साथ ही साथ भारत माता की जय सम्बन्धी नारों को बुलंद भी किया। पूरे दिन की एक्टिविटी में भिन्न भिन्न विधाओं में विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया। संविधान दिवस की सबसे नायाब और सर्वाधिक प्रशंसनीय रहा।

Related posts

वन और वन्य-प्राणियों की सुरक्षा में शहीदों के परिवारों को 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए अनुग्रह राशि दी जाएगी।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य कारणों का हवाला दे चुनाव कार्यों से बाहर रहने का आवेदन देने वाले कर्मियों के स्वास्थ्य जांच हेतु कमिटी गठित,22 और 23 अप्रैल को होगी जांच।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस : इंसान का इंसान से हो भाईचारा!

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने किया राधा कृष्ण स्वयं सहायता समूह का निरीक्षण।

rktvnews

जयपुर:15 अगस्त से शुरू होगा हीरापुरा बस टर्मिनल पर बसों का संचालन,सिंधीकैम्प बस स्टेन्ड पर भीड़भाड़ की स्थिति में आयेगी कमी।

rktvnews

बिहार को टेक्नोलॉजी और न्यू एज इकोनॉमी का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित हुई एपेक्स समितियो की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment