RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

उपचुनाव के नतीजों के बाद PK ने बताया : विधानसभा चुनाव में हमारी लड़ाई NDA से है, RJD से नहीं है।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)27 नवंबर।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने उपचुनाव के परिणामों के बाद पत्रकारों और आम जनता के सभी सवालों का जवाब देते हुए आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने पर काम शुरू कर दिया है।
प्रशांत किशोर ने उपचुनाव के परिणामों के बाद मीडिया से बात करते हुए राजद पर तीखा हमला किया। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया, हमने पहले भी कहा है कि लड़ाई यहां एनडीए से है – भाजपा और नीतीश कुमार से है। राजद से नहीं है। मेरे पुराने सारे बयान निकाल कर देख लीजिए। लोकसभा चुनाव में भी 176 जगहों पर एनडीए के प्रत्याशी ही आगे थे। अगर लोकसभा चुनाव को विधानसभा के नजरिए से देखेंगे तो यही स्थिति सामने आती है।
प्रशांत किशोर ने आगे कहा, एनडीए की ताकत – भाजपा और नीतीश कुमार का दल – को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। हालांकि नीतीश जी की ताकत नहीं है, लेकिन भाजपा का संगठन, उनके लोग, उनकी जातीय व्यवस्था अब भी मजबूत है। इसके अलावा, बिहार में एक बड़ा वर्ग है जो लालू जी के खिलाफ एनडीए वोट करता है। ये वर्ग इस सोच के साथ भाजपा और नीतीश कुमार को वोट दे रहा है कि जन सुराज अभी जीत पाएगा या नहीं, इसलिए भाजपा – नीतीश कुमार को ही वोट दे दो।

Related posts

चतरा:28 नवंबर को 10 प्रखण्ड के पंचायतों में रोस्टर अनुसार आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का होगा आयोजन।

rktvnews

रांची:केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सांसद संजय सेठ ने अपने सांसद मद से 25 लाख के योजनाओं का क्या शिलान्यास।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हुई विशेष साइकिल रैली में डॉ. मनसुख मांडविया के साथ मंत्री और एथलीट शामिल हुए।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से बात की।

rktvnews

रायपुर : लेमनग्रास अब छत्तीसगढ़ में : 800 एकड़ से अधिक रकबा में लेमनग्रास की हो रही खेती।

rktvnews

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों संग की हर घर नल जल योजना के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment