RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल मैदान, हरिद्वार में संचालित हो रहे चार धाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

RKTVNEWS/देहरादून (उत्तराखंड)03 जून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकुल मैदान, हरिद्वार में संचालित हो रहे चार धाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंजीकरण हेतु पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं के प्रति उनके विचार जाने। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के हित में पंजीकरण काउंटर बढ़ाये जाने की आवश्यकता होने पर जरूरत के हिसाब से काउंटर बढ़ने एवं श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय के साथ कूलर आदि की व्यवस्था करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा कर्मी तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए, कि किसी भी श्रद्धालु के साथ फ्रॉड न हो, यदि किसी भी श्रद्धालु के साथ फ्रॉड होता है तो फ्रॉड करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर आवश्यक कदम उठाये जाएं। उन्होंने कहा कि विगत दिनों चार धाम यात्रा के दौरान अधिक संख्या के कारण ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को कुछ समय के लिए बन्द किया गया था, जिसे अब खोल दिया गया है। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य एवं व्यवस्थाएं सामान्य रहने पर ऑफलाइन पंजीकरण संख्या को बढ़ाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपेक्षा की है कि उन्हें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के अनुसार जो तिथि मिली है, उसके अनुसार ही दर्शन के लिए आएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश की लाइफलाइन है। यह यात्रा राज्य की आर्थिकी से भी जुड़ी है। जिस तेजी से चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है, हम सबका दायित्व है कि यात्रा को सुगम और सरल बनाने में सभी मिलकर सहयोगी बनें।
इस दौरान विधायक मदन कौशिक, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानन्द, जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी, एसएसपी प्रमेन्द डोबाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुरेश यादव, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, बीजेपी जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पर्यटन से जुड़े कारोबारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार:पटना : शिव मंदिर, कदम कुआँ में छठव्रतियों के बीच पूजा सामग्री वितरित! गणमान्य लोगों ने किया वितरण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में विकसित भारत – विकसित उत्तर पूर्व कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

चतरा:कृषकों को नवीन कृषि तकनीकों से जोड़ने पर विशेष जोर, उपायुक्त ने आत्मा शासकीय निकाय की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौसा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

खैरागढ़:रजत जयंती के तहत इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में किया गया पौधारोपण।

rktvnews

पटना:यथा शीघ्र ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की व्यवस्था लागू हो : मंगल पाण्डेय

rktvnews

Leave a Comment