RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: आप पार्टी के स्थापना दिवस पर सदर अस्पताल में बांटी फल और मिठाइयां।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 नवंबर। आम आदमी पार्टी भोजपुर ने पार्टी के 12 वां सथापना दिवस पर सदर अस्पताल आरा में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों और चिकित्साकर्मियों के बीच फल और मिठाई वितरण कर स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बिहार के अस्पतालों में भी मुफ्त गुणवत्तापूर्ण ईलाज, दवा और जांच सुविधा उपलब्ध होने की कामना की ताकि गरीब से गरीब मरीज इलाज के अभाव में मर नहीं सके। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन 12 साल में आम आदमी पार्टी सरकार ने बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और भ्रष्टाचारमुक्त शासन की नींव रखी जो अनुकरणीय है। उसके सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं के रास्ते पर भारत और विदेशों में भी राजनीति होने लगी है ।यही आम आदमी पार्टी की सफलता है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया की बिहार और भोजपुर के गाँव गाँव तक वयवस्था परिवर्तन की लौ जगाते रहेंगे और एक बेहतर जनोपयोगी जिम्मेवार राजनीति को बिहार में स्थापित करेंगे ।यही संविधान दिवस की भी सार्थकता होगी। कार्यक्रम में महेंद्र शर्मा, कृष्ण मोहन ठाकुर, अंकित कुमार, प्रमोद कुमार, दिपक कुमार, ब्रजेश गुप्ता सहित अन्य शामिल थे।

Related posts

नई दिल्ली के पुराना किला में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य समारोह।

rktvnews

16 मार्च को केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह करेंगे विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में दिए कई आवश्यक दिशा निदेश।

rktvnews

भोजपुर:जनजागरूकता से ही बिहार में परिवर्तन सम्भव: पूर्वआईपीएस विनय कुमार सिंह

rktvnews

झारखंड: गढ़वा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त द्वारा विधानसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी के संबंध में की गई प्रेस वार्ता।

rktvnews

दरभंगा:रोज़गार-सह-मार्गदर्शन मेले का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment