RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:संविधान में उल्लेखित मूल कर्तव्यों को जीवन में चरितार्थ करना ही डॉ अम्बेडकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि: जसवंत सिंह सैनी

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी द्वारा संविधान की उद्देशिका का किया गया पाठन।

युवा पीढ़ी के बीच संवैधानिक मूल्यों को प्रचारित प्रसारित करने पर दिया जोर।

हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान की थीम पर जनपद में हुए संविधान दिवस पर कार्यक्रम।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)26 नवंबर।संविधान लागू होने के 75 साल पूरे होने स्वतंत्रता की अमृत काल के अवसर पर संविधान दिवस 2024 के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम लोक भवन स्थित सभागार लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार बागपत में राज्य मंत्री ,संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास उत्तर प्रदेश सरकार ,जनपद प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी और जिलाधिकारी बागपत जितेंद्र प्रताप सिंह के साथ बागपत के समस्त अधिकारियों ने सजीव प्रसारण देखा और माननीय प्रभारी मंत्री ने ‘संविधान की उद्देशिका का पाठन’ किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुआ जिसमें अतिथियों द्वारा संविधान निर्माताओं के योगदान और देश में हो रहे विकास पर प्रकाश डाला। इस दौरान कलेक्ट्रेट में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत की छात्राओं द्वारा संविधान की थीम पर आधारित सुंदर रंगोली बनाई गई जो विशेष आकर्षण का केंद्र बनी।
प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने संविधान आधारित विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों में सराहनीय योगदान देने वाली छात्राओं को पुष्पगुच्छ से सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। छात्राओं ने बताया कि इससे उनके उत्साह में वृद्धि हुई और उनको विकसित भारत निर्माण में सहभागी बनने की मजबूत प्रेरणा मिली।
प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी द्वारा संविधान दिवस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के विकसित भारत विजन के अनुरूप सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और अपने कार्यों एवं व्यवहारों में संवैधानिक मूल्यों को प्रयोग में लाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है और उन्होंने बाबा भीमराव अम्बेडकर के योगदान को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि संविधान में उल्लेखित मूल कर्तव्यों का पालन करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि अपने संविधान को जानिए और कर्तव्य की भावना के साथ विकसित भारत निर्माण में योगदान दीजिए। उन्होंने युवा पीढी को संविधान के महान आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर दिया।
संविधान दिवस के अवसर पर आज जनपद के समस्त ग्राम पंचायत ,नगर पंचायत, नगर पालिका ,शासकीयकार्यालय में संविधान की आत्मा उद्देशिका का पाठन किया गया।
संविधान दिवस कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तीर्थ लाल,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र सक्सेना, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी नवीन कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने सदन में विनियोग विधेयक पर बोलते हुए भोजपुर में बिजली कटौती सहित विभिन्न मांगों को उठाया।

rktvnews

रांची:हर घर तिरंगा अभियान : सुरेन्द्रनाथ सेंटेनरी स्कूल, रांची में जवानों व पुलिस कर्मियों के लिए पत्र लेखन कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हिस्सा लिया।

rktvnews

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी भवन, तिरूपति के भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह को वर्चुअल रूप में संबोधित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री जी हिन्दी को “भारत की राष्ट्र भाषा घोषित करें !बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन ने की माँग।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment