RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स और जिला खनिज फाउंडेशन से संबंधित बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 नवंबर। आज समाहर्ता भोजपुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स और जिला खनिज फाउंडेशन से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी और सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिलाधिकारी भोजपुर ने अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को नियमित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश निम्नलिखित हैं:

1. सभी अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में अवैध खनन वाले स्थानों की पहचान कर नियमित छापेमारी करेंगे और नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।

2. जिला परिवहन पदाधिकारी और जिला खनन पदाधिकारी कृषि कार्य के लिए क्रय किए गए ट्रैक्टरों की जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी से प्राप्त करेंगे। यदि ऐसे ट्रैक्टर अवैध खनन में लिप्त पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

3. ऐसे बालू लदे वाहन, जो अपने लेन को छोड़कर दूसरे लेन में चले जाते हैं या ओवरटेक करते हैं, उन पर जुर्माना लगाते हुए कार्रवाई की जाएगी।

4. सभी अनुमंडल पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में बालू लदे वाहनों के परिवहन के लिए परियोजनार्थ सड़क मार्ग की पहचान करेंगे और उन मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का प्रस्ताव भेजेंगे।

5. विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यदि किसी इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की आवश्यकता है, तो उसका प्रस्ताव भी भेजा जाएगा।

6. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, 10 आंगनबाड़ी केंद्रों के जीर्णोद्धार और सिविल सर्जन अस्पताल की आधारभूत संरचना में सुधार के लिए प्रस्ताव भेजेंगे, ताकि डीएमएफ मद से कार्य कराया जा सके।

7. जिला शिक्षा पदाधिकारी 10 विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे।

बैठक में अवैध खनन और परिवहन पर नियंत्रण के साथ ही विकास कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Related posts

जयपुर का 297वां स्थापना दिवस: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दीपदान एवं रौशनी कार्यक्रम में लिया भाग।

rktvnews

श्रम विभाग के धावा दल द्वारा 02 बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त!विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल गृह में रखा गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री बोले, तो बोले क्या?

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा 6,500 करोड़ रु० की लागत से 785 एकड़ क्षेत्रफल में प्रस्तावित अनन्त नगर (मोहान रोड) आवासीय योजना में भू-खण्डों के लिए पंजीकरण का शुभारम्भ किया।

rktvnews

किसान हितैषी मोदी सरकार ने किसानों के हित में निर्णय लेते हुए खाद्य तेलों के आयात शुल्क को 0% से बढ़ाकर 20% कर दिया है : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

होली मिलन समारोह में गुलाल के रंगो संग गायकों के संगीत की ध्वनि ने समां बांधा।

rktvnews

Leave a Comment