RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:संविधान के प्रति अश्रद्धा पैदा ना करें और ना करने दें – विधानसभा अध्यक्ष

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )26 नवम्बर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि संविधान के प्रति अश्रद्धा पैदा ना करें। संविधान के मूल ढांचे को कोई बदल नहीं सकता है। संविधान के बाईस भागों में हमारी संस्कृति और नैतिकता का विवरण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का प्रत्येक नागरिक संविधान को पढ़ें, उसे जानें और उसके अनुकूल जीवन जीने का प्रयास करें। संविधान हमारी आत्मा और पवित्र ग्रंथ है। यह हमारे जीवन मूल्य व संस्कृति का स्वाभिमान भी है। संविधान सिर्फ एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक भारत के लोगों की आकांक्षाओं, मूल्यों और आदर्शों का प्रतिबिम्ब है। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को यहां विधान सभा में संविधान दिवस पर आयोजित समारोह में राजनैतिक आख्यान संग्रहालय में नवनिर्मित संविधान दीर्धा का लोकार्पण किया। इस संविधान दीर्घा में मूल संविधान के बाईस भागों के आरम्भ में दर्शायी गयी कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। श्री देवनानी ने बताया कि संविधान दीर्घा का उद्देश्य आमजन और युवाओं में राष्ट्र और राष्ट्र के संविधान का बोध कराने के साथ ही संविधान, सांस्कृतिक और नैतिकता के प्रति जागरुकता लाना है। उन्होंने संविधान दिवस को संविधान निर्माताओं के प्रति श्रद्धाभाव प्रकट करने तथा उनके अविस्मरणीय योगदान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का स्मरण दिवस बताया है।

अधिवक्ता संविधान प्रदत्त अधिकारों की पालना में सह‌योगी बने

राजस्थान विधान सभा में अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर पहली बार आयोजित संविधान दिवस समारोह में सैकडों की संख्या में अधिवक्तागण, विधि संस्थानों के छात्र-छात्राओं के साथ ही गणमान्य नागरिकगण और राजस्थान विधान सभा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। श्री देवनानी ने अधिवक्ताओं का आव्हान किया कि ये संविधान प्रदत्त अधिकारों की पालना कराने में सहयोगी बनें। संविधान की आत्मा और डॉ. अम्बेडकर की अपेक्षाओं के अनुरूप आज के समय की आवश्यकता के अनुसार लोगों को शीघ्र न्याय मिले, सस्ता न्याय मिले, संविधान की रक्षा हो, संविधान में निष्ठा हो और हम सभी असंवैधानिक कार्यों से बचें। उन्होंने समाज और राष्ट्र हित में कार्य करने के लिए कहा।
भारत की संस्कृति और स्वाभिमान को दिखाती हुई तस्वीरें हैं दीर्घा में – श्री देवनानी ने कहा कि संविधान के बाईस भागों के मुख पृष्ठ पर भारत की संस्कृति और स्वाभिमान को दिखाती हुई तस्वीरें है। उन्होंने कहा कि इन तस्वीरों में भारत की प्राचीन सभ्यता मोहेंजोदडो से लेकर महाभारत में कुरुक्षेत्र और कृष्ण द्वारा दिए गए गीता के ज्ञान, भगवान श्री राम की लंका विजय, भगवान बुद्ध का जीवन चरित्र, महान सम्राट अशोक, उज्जैन के न्यायप्रिय महाराज विक्रमादित्य के राजदरबार, प्राचीन वैदिक गुरुकुल, नालंदा विश्वविद्यालय, भगवान नटराज, रामभक्त हनुमान के साथ ही झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, छत्रपति वीर शिवाजी और गुरु गोविन्द सिंह को प्रदर्शित किया गया है।

संविधान लोकतांत्रिक गणराज्य की नींव

श्री देवनानी ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे लम्बा और लिखित संविधान है। यह हमारे लोकतांत्रिक गणराज्य की नींव है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान का इतिहास उन लाखों भारतीयों के संघर्षों और स्वतंत्र होने की आशाओं में निहित है जो स्वतंत्रता, न्याय एवं समानता के लिए तरस रहे थे। महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, बाबा साहब अम्बेडकर, वीर सावरकर जैसे महापुरुषों के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम ने एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक भारत की पाति के लिए आशा की चिंगारी जलाई थी।

नागरिकों के अंदर संवैधानिक मूल्यों का विकास करना ही दिवस मनाने का उद्देश्य

श्री देवनानी ने कहा कि डॉ. बी. आर. अम्बेडकर, जिन्हें संविधान के मुख्य वास्तुकार के रूप में जाना जाता है, ने इस स्मारकीय दस्तावेज का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, इसीलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2015 में बाबा साहब की 125 वी जयंती के उपलक्ष्य में इस विशेष दिवस को ‘संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया, जिसका उद्देश्य नागरिकों के अंदर संवैधानिक मूल्यों का विकास करना एवं संविधान में आस्था बढाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान अद्भुत तार्किकता, दूरदर्शिता, संवेदनशीलता से युक्त एक ऐसा दस्तावेज है जिसमें विश्व के विभिन्न संविधानों के सर्वोत्तम तत्वों को शामिल किया गया था, साथ ही यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और दार्शनिक परम्पराओं का प्रतिनिधित्व करता है।

संविधान के सिद्धांतों को अपनाएं और इसके आदर्शों पर चलने का प्रयास करें

श्री देवनानी ने कहा कि भारत के नागरिक के रूप में, संविधान के सिद्धान्तों को अपनाएं और इसके आदर्शों पर चलने का प्रयास करे। हमारा लोकतंत्र न केवल राजनीतिक संस्थानों के कामकाज पर बल्कि अपने नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर भी निर्भर करता है। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूल्यों को कायम रखते हुए, हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि भारत आने वाली पीढ़ियों के लिए आशा और प्रगति का प्रतीक बना रहे। उन्होंने कहा कि समय और आवश्यकता के अनुरूप संविधान में संशोधन होते रहते हैं और होने चाहिए।

श्री देवनानी ने भेंट की संविधान की प्रतियां

संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि विधान सभा जैसे पवित्र स्थल पर पहली बार आयोजित संविधान दिवस समारोह महत्वपूर्ण है। संविधान की मूल भावना जनसेवा है और यह मानव शक्ति का संचार है। भारत का संविधान सशक्त है। इसमें भारत के प्रत्येक नागरिक की आस्था बढी है। राजस्थान विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राष्ट्र की वायु, धरती और पानी पर राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। राष्ट्र में सभी समान है, इसलिए सभी के लिए एक जैसा विधान है, जिसे संविधान कहते हैं। संविधान के मर्म को गहराई से समझे और अपनी जिम्मेदारी निभायें। महाधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि विधान सभा की संविधान दीर्घा और आज के दिवस का सामंजस्य है। न्याय पालिका, कार्य पालिका और विद्यायिका को मिलकर संविधान का अनुपालन करना चाहिए। संविधान के ज्ञान का प्रसार ही संविधान दिवस का मूल उद्देश्य है।
अतिरिक्त महाधिवक्ता बसंत छाबा ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में ही संविधान का स्वरूप निहित है। वरिष्ठ अधिवक्ता आर.एन माथुर ने कहा कि अंतिम व्यक्ति को राहत पहुंचाना ही संविधान की अनुपालना है। महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। अध्यक्ष श्री देवनानी ने अतिथियों को संविधान की प्रतियां स्मृति स्वरूप भेंट की। इस मौके पर राजस्थान विधान सभा के सदस्यगण, पूर्व सदस्यगण, विशिष्ट सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ठ सहायक के.के. शर्मा सहित अधिवक्तागण, विधि महाविद्यालय के विद्यार्थी और राजस्थान विधान सभा के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:एन.सी.डी. क्लिनिक में “विश्व मधुमेह दिवस” का आयोजन! बिमारी का दिवस मनाये जाने के पीछे एक मात्र उद्देश्य होता है, बिमारी के संबंध में जागरूकता पैदा करना: डॉ प्रवीण सिन्हा

rktvnews

विद्युत कार्यपालक अभियंता भोजपुर ने बिजली संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का सख्त निर्देश जारी किया।

rktvnews

गोस्वामी तुलसीदास युग प्रवर्तक कवि :प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में पदक जीतकर प्रदेश व देश का मान बढ़ाने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया सम्मानित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के आणंद में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के 66वें दीक्षान्त समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

भेड़ की खाल ओढ़कर घाटी में घुसने की मंशा।

rktvnews

Leave a Comment