RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री ने स्वनिधि परिवार के लाभार्थियों के साथ किया संवाद।

देहरादून/ उत्तराखंड 30 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में स्वनिधि परिवार के लाभार्थियों के साथ संवाद किया और स्वनिधि के लाभार्थियों एवं स्वनिधि के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले बैंकर्स एवं अन्य लोगों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थियों को 09 प्रतिशत अनुदान मिलने के बाद जो 3 से 4 प्रतिशत ब्याज देना पड़ता है, आने वाले समय में यह भी राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना ने शहरों और कस्बों में वित्तीय समावेशन और डिजिटल साक्षरता की एक नई लहर चलाई है। जिससे रेहड़ी-पटरी व फेरी वालों के जीवन को गरिमा और स्थायित्व मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज गरीब बैंक से लोन भी ले रहे हैं और ईमानदारी से इसे चुका भी रहे हैं। अभी तक इस योजना के तीनों चरणों में 22 हजार से अधिक फेरी व्यवसायियों को 31 करोड़ रूपये का ऋण वितरित हो चुका है। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक अरविन्द पाण्डेय, विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, सुरेश गड़िया, मोहन सिंह मेहरा, प्रमोद नैनवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने की आईसीडीएस निदेशालय अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:नितीश-मोदी सरकार मे अपहरण,हत्या,बलात्कार जैसी घटना हो गई है आम, बिहार पुलिस केवल दारू -बालू से अवैध वसूली मे है व्यस्त : मनोज सिंह

rktvnews

भोजपुर:प्रदर्शनी से बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है : वी आनंद कुमार

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए किया सम्मानित।

rktvnews

राजस्थान:आरएसजीएल ने 25 हजार से अधिक नागरिकों को ग्रीन एनजी-क्लीन एनर्जी सुविधा से जोड़ा।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक, शौचालय निर्माण में तेजी लाने, मुसाबनी प्रखंड के सभी गांवों को 10 दिनों में ओडीएफ प्लस मॉडल गांव घोषित करने का निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment