RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा को मिला नया नेतृत्व : पशुपतिनाथ मिश्रा ने 35वें उपायुक्त के रूप में संभाला कार्यभार।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )26 मई ।भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा ने आज गढ़वा जिले के 35वें जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित गरिमामयी वातावरण में उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने अपने सम्बोधन में जिले के समग्र विकास को नई गति और दिशा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण को केंद्र में रखकर प्रशासन कार्य करेगा तथा शासन की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से उतारने के लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास किए जाएंगे।

उपायुक्त श्री मिश्रा ने स्पष्ट किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक सहज और निर्बाध रूप से पहुँच सके।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, सामाजिक सुरक्षा तथा जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही प्रशासन को अधिक जवाबदेह, संवेदनशील एवं जनकेंद्रित बनाते हुए आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुगम बनाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

उपायुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक समान अवसर और सुविधाएँ पहुँचाना है। इसी भावना के साथ प्रशासन जनसहभागिता को बढ़ावा देते हुए जिले के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करेगा।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अन्य जन-प्रतिनिधियों ने इंदौर की बीएसएफ रेंज में किया पौध-रोपण।

rktvnews

भोजपुर:लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने राजेश भट्ट!

rktvnews

मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि क्षेत्र में सराहनीय कार्य हेतु किसानों को किया समानित।

rktvnews

भोजपुर: सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं जिला के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों का किया गया सम्मान।

rktvnews

समता पार्टी की जातिय जन गणना विरोधी मशाल बुझ गई ।

rktvnews

दरभंगा:मिथिला लोक उत्सव का दूसरे दिन के कार्यक्रम को आयुक्त व डी.एम. ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment