RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:बांसी धाम के जीर्णोद्धार हेतु तीव्र गति से और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराएं : जिलाधिकारी।

लोगों की आस्था जुड़ी है बांसी धाम से।

जिलाधिकारी ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण।

प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश।

विगत सप्ताह बाँसी घाट के जीर्णोद्धार कार्य का जिलाधिकारी ने किया था शिलान्यास।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)16 अप्रैल।जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय द्वारा आज बाँसी धाम पर कराए जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि बाँसी धाम के साथ लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है, इसलिए विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य जैसे नदी की सफाई, पेभर ब्लॉक का अधिष्ठापन, शौचालय का निर्माण, पेयजल की व्यवस्था इत्यादि तीव्र गति से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराएं।
जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता और कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, मधुबनी को निदेशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए। जो कार्य बरसात के पूर्व होने चाहिए उन्हें पहले पूर्णा करा लें। उन्होंने कहा कि नदी की सफाई का कार्य अच्छे से कराएं क्योंकि लोग यहां आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। उस वक्त किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी, मधुबनी को निर्माण कार्य का सतत अनुश्रवण करने का निर्देश दिया और कहा कि किसी भी प्रकार की प्रशासनिक समस्या का आपसी समन्वय से हल निकालेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाँसी धाम के जीर्णोद्धार का कार्य यहां के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग थी जिसके लिए जिला परिषद और मनरेगा के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए थे।
बताते चलें कि विगत 05 अप्रैल, 25 को जिलाधिकारी द्वारा तमाम प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को उपस्थिति में बाँसी घाट के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया गया था।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बगहा सुशांत कुमार सरोज, जिला परिषद अध्यक्ष, बेतिया, निर्भय कुमार महतो, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी, मधुबनी, अंचल अधिकारी, मधुबनी, कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, मधुबनी एवं तमाम जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related posts

भारत और फिनलैंड के बीच पर्यावरण सहयोग पर समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में 30 दिवसीय प्रोडक्शन ओरिएंटेड “बाल रंगमंच कार्यशाला “ का शुभारंभ।

rktvnews

सत्या का बड़ा बलिदान: बहन की रक्षा के लिए उसी परिवार में की शादी, माँ के आखिरी वादे को किया पूरा।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर लाल पटवा की पुण्यतिथि तथा अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें किया नमन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया।

rktvnews

भाकपा माले भलुहीपुर -मिराचक मे स्वास्थ्य उपकेन्द्र खोलने तथा गरीबों को बुनियादी सुविधा बहाल करने की मांग पर मिराचक मे 19 जनवरी को आयोजित करेगा सम्मेलन: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

Leave a Comment