RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:संविधान की अनदेखी करने वाले न करें बाबा साहेब के अपमान की बात : रघुपति

दलितों का उत्थान करने वाले पर बाबा साहेब के अपमान का मनगढ़ंत आरोप निंदनीय।

दलितों और शोषितों के मसीहा कहे जाने वाले पर मनगढ़ंत आरोप पूरे दलित और शोषित समाज पर आरोप के समान :रघुपति यादव

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 25 जून। सियासी महकमे में चल रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर बाबा साहेब के अपमान के लगाए गए आरोपों पर बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी राजद नेता रघुपति यादव ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि जिस व्यक्ति का पूरा राजनीतिक जीवन दलितों और शोषितों के उत्थान से जुड़ा हुआ है और जिनके उत्थान का सपना बाबा साहेब ने देखा था उसे राजद सुप्रीमों ने पूरा किया है। उन्होंने दलितों और शोषितों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा और उनको विकास के पथ पर अग्रसरित किया। ऐसे समाजवादी नेता के खिलाफ बाबा साहेब के अपमान का मनगढ़ंत आरोप सिर्फ और सिर्फ एक राजनीतिक हथकंडे के सिवाए कुछ नहीं। गरीबों और शोषितों के मसीहा कहे जाने वाले लालू प्रसाद यादव पर ऐसा आरोप दलितों और शोषितों को अपमानित करने के समान है।
रघुपति यादव ने कहा कि वायरल वीडियो में कहीं से भी यह प्रदर्शित नहीं होता कि बाबा साहेब को अपमानित किया गया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव काफी समय से स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं और उनके प्रशंसकों से मिलने के लिए उनके स्वास्थ्य के लिहाज से उनके पैरों को कुर्सी पर रखवाया गया था ताकि उन्हें परेशानी न हो। प्रशंसकों ने उन्हें पुष्प गुच्छ के साथ बाबा साहेब के सपने को साकार करने वाले, उनके निर्मित संविधान को मानने वाले और पूजने वाले राजद सुप्रीमो को बाबा साहेब की तस्वीर उन्हें सम्मान स्वरूप भेंट की और राजद सुप्रीमो के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनसे दूरी पर अपना सम्मान प्रदर्शित कर रहे थे ना की बाबा साहेब की तस्वीर को उनके पैरों में रख रहे थे।
रघुपति यादव ने इस सम्मान की परिभाषा को बदलने वाले भाजपा सहित सभी विरोधी दलों पर अपना रोष को जाहिर करते हुए कहा कि जिस बाबा साहेब की सम्मान की बात भाजपा करती है क्या वो भूल गए भरी सदन में उनके गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब के बारे में कितनी अपमानजनक टिप्पणी की थी जिसे देश की जनता ने देखा भी और सुना भी। उन्होंने कहा कि भाजपा कितने भी झूठे हथकंडे अपना ले लेकिन बाबा साहेब के प्रति राजद सुप्रीमो के दिल में सम्मान और दलितों एवं शोषितों के दिल में लालू प्रसाद यादव द्वारा किए गए उनके उत्थान का सम्मान आज भी बरकरार है।जो एक चट्टानी ताकत के रूप में उनके आगे खड़ी है। रघुपति यादव ने कहा कि आए दिन संविधान की धज्जियां उड़ानें वाली भाजपा की दलित और शोषित विरोधी सरकार राजद की लोकप्रियता से घबरा गई है और ऐसे मनगढ़ंत घृणित आरोपों से लालू यादव का ही नहीं बाबा साहेब और पूरे दलित और शोषित समाज का अपमान कर रही हैं।वहीं उन्होंने अन्य विरोधी दलों द्वारा किए जा रहे बयानबाजी पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यदि सबको इस मनगढ़ंत आरोपों से बाबा साहेब के सम्मान की ज्यादा चिंता है तो वे दलितों और शोषितों के उत्थान की सार्थक राजनीति करें और बिखरते हुए संविधान की रक्षा करें यही बाबा साहेब के प्रति उनका सच्चा सम्मान होगा।

Related posts

साइबर एवं अंतरिक्ष से संबंधित उभरते खतरों से निपटने के लिए भारत को अनिवार्य रूप से उन्नत प्रौद्योगिकी में प्रगति करनी चाहिए : पुणे स्थित डीआईएटी के 12वें दीक्षांत समारोह के दौरान अनुसंधान संस्थानों को संबोधित करते रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह।

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए डा अनिल सुलभ ने किया नामांकन।

rktvnews

भोजपुर:द्वितीय मतदान पदाधिकारी (महिला कर्मियों) का प्रथम प्रशिक्षण महाराजा कॉलेज, आरा में आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 अक्टूबर 25

rktvnews

पटना:बिहार राज्य जनसेवक संघ (महासंघ गोप गुट से संबद्ध) का 20 वां राज्य सम्मेलन संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:नगर रामलीला समिति के तत्वाधान में निकाली गई शोभायात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment