RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:5 बिहार बटालियन के एनसीसी कैडेट्सों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 नवंबर।आज 5 बिहार एनसीसी बटालियन के तत्वावधान में रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर एनसीसी के कैडेट्सों ने रक्तदान कर समाज सेवा के रूप में महती योगदान किया। लगभग 20 की संख्या में टेक्निकल कारणों से वे रक्तदान नहीं कर पाए। कार्यक्रम का शुभारंभ 5 बिहार बटालियन के पदाधिकारी
सर्वश्री मनजीत सिंह,नीरज कुमार एवं विमला कुमारी, पूर्व कुलसचिव प्रो ब्रजेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डा बी पी सिंह,सरफराज अहमद खान, डा जितेंद्र शुक्ला,रो अवधेश पांडे सहित ब्लड डोनेशन समिति के चेयरमैन डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंहा द्वारा किया गया।तत्पश्चात रक्तदान का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सूबेदार मनजीत सिंह, एवं नीरज कुमार के स्वैच्छिक रक्तदान से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कुल 10 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान करने वालों में नीरज कुमार, सूबेदार मनजीत सिंह,ऋषिका आनंद, भोला जी, जयचंद कुमार, अर्चना कुमारी, लवली कुमारी, उदय कुमार, दिव्या कुमारी, चंदा कुमारी आदि रहे।
5 बटालियन बिहार की ओर से नीरज कुमार ने सभी कैडेट्स का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से रक्तदान का आयोजन अच्छे ढंग से हो रहा है, मैं रेड क्रॉस में दूसरी बार रक्तदान कर रहा, मेरा रक्त किसी जरूरतमंद का जान बचाएगा यह गौरव और आत्मिक संतुष्टि की बात है, एनसीसी के सभी युवा राष्ट्र सहित और सामाजिक सेवा में अपना रक्तदान कर रहे हैं। वही विमला कुमारी ने महिला कैडेट्स को रक्तदान करने पर खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि अब छात्राएं किसी से काम नहीं है बल्कि यह सभी बढ़-चढ़कर रक्तदान में हिस्सा ले रही है। यह सब हम सबों के लिए हर्ष की बात है। रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से हम सबों को काफी प्रेरणा मिली, सबने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में सहयोगी के रूप में खड़े रहे। हम सभी दिनेश सर के आभारी हैं।
रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से उपस्थित प्रमुख सदस्यों में प्रो ब्रजेश कुमार, सरफराज अहमद खान ,डॉक्टर बीपी सिंह, डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला ,अवधेश पांडे राजेश्वर पासवान मुखिया जी आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन,सभी अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने किया।टेक्नीशियन में धर्मेंद्र पांडे ,प्रभात मिश्रा मनोज कुमार, उनीषा, वीर वहादुर,अमोद,राजू सिंह,ओपी आदि रहे।

Related posts

बागपत:आपदा से निपटना अब सिर्फ प्रशासन नहीं, हर नागरिक की ज़िम्मेदारी ,मॉक ड्रिल से बढ़ेगी जागरूकता।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन चौथे चरण के “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार ” कार्यक्रम में हुए सम्मिलित, लाभुकों से भी किया सीधा संवाद।

rktvnews

सारण:शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के आधार हैं सेक्टर पदाधिकारी: डीएम

rktvnews

प्रधानमंत्री के आह्वान पर बड़हरा विधायक द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों के साथ ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व किया और भारत को उसकी फिटनेस यात्रा में मार्गदर्शन देने में स्वास्थ्य पेशेवरों की भूमिका पर जोर दिया।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में महिलाओं की दिख रही एकजुटता,बेहतर समाज की अपनी परिकल्पनाओं से करा रही अवगत।

rktvnews

Leave a Comment