RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल के मुख्य आतिथ्य में हाथ करघा एवं हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ हुआ।

प्रभारी मंत्री ने मेले का भ्रमण कर खरीददारी की।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश) 16 नवंबर। मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री तथा उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय के समीप पीजीबीटी कॉलेज परिसर में हाथ करघा एवं हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बतौर विशेष अतिथि सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, सतीश मालवीय, बहादुर सिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल, बहादुर सिंह बोरमुण्डला, विवेक जोशी, संजय अग्रवाल, जिला पंचायत की अध्यक्ष कमला कुँवर, उपाध्यक्ष शिवानी कुँवर, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत जयति सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ किया। अतिथियों द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवल किया गया। जिला पंचायत की अध्यक्ष कमला कॅुवर ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये। उपाध्यक्ष शिवानी कुँवर ने स्वागत भाषण दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री श्री टेटवाल ने इस अवसर पर कहा कि आज से प्रारंभ हो रहे हाथ करघा एवं हस्तशिल्प मेले में देश के कोने-कोने से हस्तशिल्पी आए हैं। उन सभी का मध्यप्रदेश शासन की ओर से स्वागत है। लगभग 15 प्रदेशों के हस्तशिल्पियों ने मेले में स्टॉल लगाई है। शिल्पकार अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वस्तुओं की बिक्री यहां करेंगे। लोकल फॉर वोकल के अंतर्गत शिल्प कला को प्रोत्साहन देने के लिए इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने आमजन से अपील की कि वे मेले में आकर अधिक से अधिक खरीदारी करें ताकि हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने कहा कि मेले हमारी भारतीय संस्कृति, परंपरा और सभ्यता के महत्वपूर्ण अंग है। इनमें हमारी संस्कृति की झलक मिलती है।
सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि हस्तशिल्प मेले देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। उन्होंने अपनी ओर से सभी को शुभकामनाएं दी।
अतिथि उद्बोधन के पश्चात् प्रतिभा संगीत एवं नृत्य कला संस्थान के कलाकारों द्वारा नृत्य के माध्यम से भगवान गणेश की वंदना की गई। प्रभारी मंत्री एवं अन्य जनप्रतिधियों के द्वारा मेले में लगाई गई विभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया गया। प्रभारी मंत्री ने एक स्टॉल से स्वयं के लिए जेकेट और पश्मीना शॉल भी खरीदी। उल्लेखनीय है कि हस्तशिल्प मेले का आयोजन आगामी 23 नवम्बर तक किया जाएगा। इसमें हस्तशिल्प के स्टॉल के अलावा व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए है, साथ ही मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रस्तुति भी दी जाएगी।

Related posts

15 वी बिहार राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर मुक्केबाजी खेल प्रतियोगिता में भोजपुर जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

सोनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज-जहांगीरपुर एवं सैदपुर में आयोजित हुआ जिला स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम।

rktvnews

चतरा:राजस्व मामलों की गति तेज करने को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:आदर्श आचार संहिता के अनुपालन सुनिश्चित कराने को लेकर जिला स्तर पर “स्थायी समिति” का किया गया गठन।

rktvnews

भोजपुर:माउंट लिट्रा जी विद्यालय, बामपाली में सीबीएसई द्वारा आयोजित क्लस्टर मीट -3 के टेबल टेनिस प्रतियोगिता का तीसरा दिन।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने एक माह के वेतन को” मुख्यमंत्री राहत कोष” में दिया दान।

rktvnews

Leave a Comment