RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:माउंट लिट्रा जी विद्यालय, बामपाली में सीबीएसई द्वारा आयोजित क्लस्टर मीट -3 के टेबल टेनिस प्रतियोगिता का तीसरा दिन।

आरा/भोजपुर 16 अक्टूबर। माउंट लिट्रा जी विद्यालय, बामपाली (आरा) में सीबीएसई द्वारा आयोजित क्लस्टर मीट -3 के टेबल टेनिस प्रतियोगिता का तीसरा दिन काफ़ी उतार- चढ़ाव भरा रहा।
आज खेले गए प्रमुख मैचों में अंडर – 17 (बालिका वर्ग, व्यक्तिगत) के फाइनल में वागीशा सिंह ( संत माइकल स्कूल ,पटना)ने कुदसिया फातिमा (संत करेंस ,पटना )को सीधे सेटों में 3-0,11-8,11-9,11-2 से हराया। मैच की रेफरी साहिका परवीन और मोना कुमारी ने विजेता की घोषणा की।
अंडर-19 में (बालिका वर्ग, व्यक्तिगत )के फाइनल में रुद्रणाजी अन्या (लोयला हाई स्कूल ,पटना) ने प्रगति सिन्हा (बी एन एस डी ए वी,झारखंड )को सीधे सेटों में 3-0,11-3,11-8 ,11-8 से हराया।
अंडर – 17 (बालक वर्ग, व्यक्तिगत) के‌ पहले सेमीफाइनल में शिवम राय (डी ए वी बी एस ई बी ,पटना)ने फरजान (लिट्रा वैली,पटना )को सीधे सेटों में 3-0,11-8,11-7,11-9 से तथा दूसरे सेमीफाइनल में अतुल रंजन (जुस्को स्कूल ,कदमा)ने ऋषभ मिश्रा (लोयला हाई स्कूल, पटना) को सीधे सेटों में 3-0,11-7,14-12,11-8 से हराया।
अंडर -14 (बालक वर्ग ,व्यक्तिगत) में एकलव्य शर्मा (लोयला हाई स्कूल ,पटना) और अलीशाद खान (सुरेंद्रनाथ स्कूल, रांची )ने फाइनल में अपनी जगह बनाई।
अंडर-19 (बालिका वर्ग) में जुस्को स्कूल ,कदमा) ने संत माइकल स्कूल ,पटना को सीधे सीधे सेट 3-0 से हराया तो दूसरी ओर अंडर -17 (बालक वर्ग ,व्यक्तिगत) में अतुल रंजन( जुस्को स्कूल ,कदमा) ने शिवम राय (डी ए वी बी एस ई बी ,पटना) को सीधे सेट 3-0 से हराकर फाइनल में अपना वर्चस्व कायम किया। आज के खेले गए प्रमुख मैचों में निर्णायक मंडल के सदस्यों में साहिका परवीन,अभिषेक ,सीमा कुमारी, अंजनी कुमार और इशरत जहां ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related posts

भोजपुर: कल आरा विधानसभा के महागठबंधन प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी का होगा नामांकन।

rktvnews

गिरीडीह:“मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान एवं आवास योजनाओं की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज में 21 एवं 22 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन,सैकड़ों योग्य युवक-युवतियों को मिलेगा रोजगार: डा आदित्य विजय जैन

rktvnews

पटना:रिलायंस जियो के अधिकारियों ने सीखे“आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन” के गुर।

rktvnews

सशक्त भारत: सीएससी सीएसआर संगोष्ठी 2025 सीएसआर के माध्यम से तकनीक-संचालित ग्रामीण परिवर्तन का समर्थक।

rktvnews

भोजपुर:महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सह विचार गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment