RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:राज्य सभा सांसद बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज का 60वां जन्मोत्सव वाल्मिकि धाम में मनाया गया।

जनप्रतिनिधियों ने आश्रम पहुँचकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)16 नवंबर। शुक्रवार को राज्य सभा सांसद बालयोगी श्री उमेश नाथ जी महाराज का 60वां जन्मोत्सव वाल्मिकि धाम में मनाया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, बहादुर सिंह बोरमुण्डला, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष शिवानी कुँवर, पूर्व मंत्री एवं विधायक पारस जैन, राजेन्द्र भारती, संभागायुक्त संजय गुप्ता एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने वाल्मिकि धाम पहुँचकर बालयोगी श्री उमेश नाथ जी महाराज को शुभकानाएं दी तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा एवं सांसद बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर वाल्मिकि धाम में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान प्रात: काल श्री कमलेश्वर महादेव का रूद्राभिषेक किया गया। इसके पश्चात् समाधि वाले बाबा स्वामी श्री सोहनदास जी महाराज के समाधि स्थल पर पहुँचकर पूजा अर्चना और चादर अर्पण की गई। आश्रम से जुड़े सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर भोजन प्रसादी ग्रहण की।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपना लिखा गरबा गीत ‘आवती कलाया मदी वाया कलाया’ साझा किया।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में मतदाता जागरूकता के तहत भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Infertility की समस्या बन सकता है डिप्रेशन का कारण ; जानिये उससे बचने के तरीके : चंचल शर्मा

rktvnews

भोजपुर : पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा : अश्विनी चौबे

rktvnews

भोजपुर: भोजपुर वासियों का प्यार और सम्मान सदा रहेगा याद: डीएम राज कुमार

rktvnews

भोजपुर:पेसमेकर प्रोग्रामिंग और बैटरी लाइफ की जांच अब आया में : डा अमित जायसवाल

rktvnews

Leave a Comment