RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

दरभंगा:आदर्श आचार संहिता के अनुपालन सुनिश्चित कराने को लेकर जिला स्तर पर “स्थायी समिति” का किया गया गठन।

RKTV NEWS/दरभंगा ( बिहार)08 मार्च।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा आदेश जारी करते हुए कहा गया कि लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के संदर्भ में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा प्रेस नोट की तिथि से ही *आदर्श आचार संहिता* पूरे दरभंगा जिला में लागू हो जाएगा तथा चुनाव की प्रकिया की समाप्ति तक प्रभाव रहेगा।
उन्होंने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों, निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने, इसके उल्लंघन के विशिष्ट मामलों पर विचार करने एवं उपर्युक्त अवधि में इसके अक्षरसः अनुपालन एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निमित्त निर्वाची पदाधिकारी की हस्तपुस्तिका, 2023 के अध्याय – X की कंडिका 10.4 में निहित प्रावधान के आलोक में जिला स्तर पर *”स्थायी समिति”* का गठन किया गया है।
उन्होंने कहा कि उपर्युक्त *”स्थायी समिति”* के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा – *अध्यक्ष* होंगे तथा *”स्थायी समिति”* के वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा, अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था), दरभंगा, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, दरभंगा जिला, नोडल पदाधिकारी, आदर्श आचार संहिता कोषांग, दरभंगा, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल, बेनीपुर एवं दरभंगा सदर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, बेनीपुर एवं दरभंगा सदर, लोक सभा क्षेत्र के सभी अभ्यर्थी (अभ्यर्थिता निर्धारित होने के बाद) तथा सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दलों के अध्यक्ष/सचिव, दरभंगा जिला – *सचिव* होंगे।
उप निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा *”स्थायी समिति”* के *सदस्य सचिव* होंगे।

Related posts

महाराष्ट्र:केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित ‘भारत कॉलिंग कॉन्फ्रेंस 2025’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

12 जून को चतरा जिले के प्रखंडों में एकमुश्त बिजली बिल सूद माफी योजना का होगा आयोजन।

rktvnews

बागपत:हीटवेव से बचाव हेतु रोगीयो के लिए जिला संयुक्त चिकत्सालय बागपत में, जिलाधिकारी ने तैयारी का लिया जायजा।

rktvnews

मनरेगा का खात्मा : संविधान के नीति-निर्देशक सिद्धांतों पर बुलडोजर।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को नई दिल्ली में “केन्द्रीय पंजीयक- सहारा रिफण्ड पोर्टल” का शुभारम्भ करेंगे

rktvnews

भोजपुर:मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्र संवाद आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment