RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

15 वी बिहार राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर मुक्केबाजी खेल प्रतियोगिता में भोजपुर जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 सितंबर। 15वीं बिहार राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर ( बालक एवं बालिका)मुक्केबाजी खेल प्रतियोगिता में भोजपुर जिले के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिसमें जिन पॉल हाई स्कूल के वरूण कुमार (स्वर्ण), आदित्य कुमार (रजत),आकाश (रजत) जीता। टीम कोच अजीजूर रहमान और टीम मैनेजर अविनाश कुमार बच्चों को देखरेख कर हौसला बढ़ाया। स्कूल की डायरेक्टर मधु सिन्हा और प्रिंसिपल डा शंभूनाथ मिश्रा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उज्जवल भविष्य की कामना की। सरकारी स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलेखिटोला और पैगा के खिलाड़ियों ने भी जोरदार प्रदर्शन किया जिसमें दयाशंकर राय (कांस्य), भगवान पांडेय (कांस्य), गोविन्द यादव (कांस्य), दिवाकर सिंह (स्वर्ण)पदक जीता। मुक्केबाजी कोच रमेश यादव राष्ट्रीय मुक्केबाज शारीरिक शिक्षक अनुदेशक की देखरेख में निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। सभी खिलाड़ियों को भोजपुर जिला बाक्सिंग सेक्रेटरी रवि रंजन सिंह के द्वारा स्वागत कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई।यह जानकारी भोजपुर जिले के मुक्केबाजी सचिव रवि रंजन सिंह के द्वारा दी गई।

Related posts

वैशाली जिला शतरंज प्रतियोगिता के सिनियर आयु वर्ग में गोविन्द बने चैम्पियन।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा – माले बड़हरा का सोहरा व नरगदा पंचायत का प्रथम सम्मेलन हुआ सम्पन्न।

rktvnews

चतरा:आईसीटी चैंपियनशिप में प्रतिभाओं का सम्मान, 109 छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आईटीबीपी स्थापना दिवस के अवसर पर आईटीबीपी हिमवीरों को बधाई दी।

rktvnews

बक्सर के रघुनाथपुर में आपसी सौहार्द के बीच मनाया गया ईद का त्योहार।खुशियों में शरीक हुए सरपंच झुन्नू मिश्रा

rktvnews

Leave a Comment