RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

चतरा:राजस्व मामलों की गति तेज करने को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित।

CNT Act, BLR Act, अन्य संबंधित मामलों पर हुई चर्चा।

लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारे पर जोर; प्रक्रियात्मक सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)01 दिसंबर।समाहरणालय सभागार में आज राजस्व मामलों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर केंद्रित एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त पवन कुमार ने की। कार्यशाला का उद्देश्य राजस्व प्रशासन से जुड़े प्रक्रियात्मक पहलुओं की समीक्षा करना और लंबित मामलों के निष्पादन की गति तेज करना था।
बैठक की शुरुआत में अधिकारियों के साथ The Bihar Tenants Holdings (Maintenance of Records) Act, 1973, CNT Act, 1908, BLR Act, 1950, JBCA और Khas Mahal से संबंधित प्रावधानों का अद्यतन विवरण साझा किया गया। विभिन्न धाराओं एवं संशोधनों की व्याख्या करते हुए बताया गया कि वर्तमान परिस्थिति में किन-किन प्रकार के प्रकरण प्राथमिकता के आधार पर निपटाए जाने आवश्यक हैं। साथ ही राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों, भूमि हस्तांतरण, बंधन-मुक्ति, दाखिल-खारिज, लीज, खतियान-जमाबंदी, उत्तराधिकार, वंशावली तथा प्रमाण-पत्र संबंधी विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
प्रमंडलीय आयुक्त ने अंचलवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि राजस्व मामलों में विलंब सीधे आम नागरिकों को प्रभावित करता है, इसलिए समयबद्ध और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि कानून में निहित प्रावधानों की स्पष्ट समझ के साथ प्रत्येक प्रकरण का निष्पादन किया जाए। आयुक्त ने कहा कि कार्यप्रणाली में सुधार और जवाबदेही, दोनों अनिवार्य हैं, ताकि जनता को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
कार्यशाला में उपायुक्त कीर्तिश्री, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह सहित अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पश्चिम चंपारण:12 मार्च को बगहा-1 प्रखंड कार्यालय परिसर में होगा “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने एक वरिष्ठ सांसद की टिप्पणी “नए कानूनों का मसौदा अंशकालिक लोगों द्वारा तैयार किया गया” की निंदा की।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी!सभी प्रखंड मुख्यालयों में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा किया गया जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 31 अगस्त 24

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भोजपुर की अंजू कुमारी शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

रायपुर : मंत्रिपरिषद की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment