RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:जयंती पर याद किए गए प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 नवंबर। गुरूवार को बाल दिवस पर धमार स्थित आनंद इंटरनेशनल स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू कु जयंती बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया ।सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात प्राचार्य अरशद खुर्शीद ने गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अलग -अलग वर्गों के शिक्षक -शिक्षिकाओं ने अपने बच्चों के साथ केक काटकर इस दिन को और भी यादगार बना दिया। निदेशक के साथ- साथ सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भविष्य में उन्हें एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा पर ज़ोर दिया। इस अवसर पर मेले का भी आयोजन हुआ।मेले में कई अभिभावक भी मौजूद रहे जिन्होंने बच्चों के साथ मेले का आनंद लिया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा कई स्टॉल भी लगाए गए थे जहां कई स्वादिष्ट व्यंजन जैसे, गुपचुप, चाट, मोमो, इडली, चाऊमीन, बर्गर, इत्यादि बेचे और खरीदे जा रहे थें। इस अवसर पर गांव के शिक्षाविद् विवेकानंद सिंह, दीपक सिंह, कुणाल सिंह के अलावे कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य अरशद खुर्शीद, पलक,रुबी, जयकुमार, सलोनी, पूजा, साक्षी, अनामिका, सपना, सुधा, रितु, रुचि आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन–ग्रामीण/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान तथा कल्याण विभाग से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

जिलाधिकारी ने की अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

इंदौर में स्लीपर बसों पर आरटीओ का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व एवं संबंधित विभागों की लंबित मामलों पर विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

अयोध्या में काशी तमिल संगमम् 4.0 छात्र प्रतिनिधिमंडल का भव्य और पारंपरिक स्वागत।

rktvnews

प्रसिद्ध व्यवसाई विष्णु गोयनका के निधन पर शोक सभा आयोजित ।

rktvnews

Leave a Comment