RK TV News
खबरें
Breaking News

सदर अस्पताल गढ़वा में HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ, किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड) 30 मार्च। आज जिला स्वास्थ्य समिति, गढ़वा द्वारा सदर अस्पताल परिसर में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि HPV वैक्सीन किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव प्रदान करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित, प्रभावी तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा अनुशंसित है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों के उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य के लिए इस टीकाकरण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि HPV वैक्सीन का मुख्य उद्देश्य 9 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की बच्चियों को सुरक्षा प्रदान करना है। वर्तमान में विशेष रूप से 14 वर्ष की आयु तक की बच्चियों को लक्षित किया गया है, जिनका 15वां वर्ष प्रारंभ हो चुका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर टीका दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि HPV वायरस महिला एवं पुरुष दोनों में पाया जा सकता है। सामान्यतः मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) वाले व्यक्तियों में यह वायरस स्वतः समाप्त हो जाता है, लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर रूप धारण कर सकता है, विशेषकर किशोरियों में, जिससे सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि देशभर में इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 मार्च को राजस्थान के अजमेर से की गई, जिसके उपरांत इसे सभी राज्यों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान जन-जागरूकता पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि नियमित टीकाकरण से महिलाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाया जा सकता है और भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।
जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों से पुनः आग्रह किया है कि वे अपनी बेटियों को HPV वैक्सीन अवश्य दिलवाएँ तथा इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने हमारी पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों का पता लगाने और उनकी फिर से तलाश करने की आवश्यकता पर बल दिया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 मई 26

rktvnews

आयुष मंत्रालय विश्व होम्योपैथी दिवस पर वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन करेगा।

rktvnews

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एमडीजे विद्यालय के छात्रों ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment