RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:JMM का मतलब-जमकर मलाई मारो : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

झारखंड में 13 मुख्यमंत्री बने- लेकिन तीन ने जेल की हवा खाई।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)15 नवंबर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महगामा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज गरु पर्व, भगवान बिरसा मुंडा की जयंति और झारखंड प्रदेश का स्थापना दिवस का दिन है। आज ये बताने की जरुरत नहीं है कि, भाजपा और हमारे नेताओं का आदिवासी समाज के लिए कितना सम्मान रहा है। भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष देश के युवाओं को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंति को देश भर में जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाने का फैसला किया।
रक्षा मंत्री ने कहा कि, झारखंड की जनता ने 13 बार मुख्यमंत्रियों को बनते देखा है, जिनमें से तीन मुख्यमंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी है। लेकिन भाजपा के 3 मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन पर कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे है। उन्होंने कहा कि, पहले चरण के मदान से स्पष्ट हो गया है कि, प्रदेश में भजपा-एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस-आरजेडी-राजद तीनों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे है। रक्षा मंत्री ने कहा कि, JMM का मतलब-जमकर मलाई मारो है। कांग्रेस जिस भी राज्य में जिस भी दल के साथ मिलकर चुनाव लड़े है, वहां बंटाधार हो गया है। झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि, हेमंत सोरेन ने सत्ता के लालच में चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाया, ताकी जमकर भ्रष्टाचार कर सके। प्रदेश की हलत ये है कि, यहां मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी पैसा लिया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने हर घर नल और नल से जल पहुंचाने का अभियान चलाया, लेकिन हेमंत सरकार ने नल का भी पैसा लेना शुरु कर दिया।
रक्षा मंत्री ने हेमंत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि, चुनाव से पहले जो युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वाधा किया था, कहां है वो? कांग्रेस कहती है कि, हमारी सरकार बनते ही जातिगत जनगणना करवाई जाएगी और उसी आधार पर आरक्षण देंगे। मैं कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि, राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए की जानी चाहिए। उन्होंने मंडल मुर्मू को लेकर कहा कि, वे भाजपा में शामिल हो गए क्योंकि झामुमो की नांव डूबने वाली थी।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि, ऐसी सरकार बनाओं जिसके दामन पर भ्रष्टाचार के दाग न हो और न ही लगने पाए। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अगर कोई बेदाग पार्टी है, तो वो भारतीय जनता पार्टी है। आज अंतर्राष्ट्रीय मचों पर भी जब भारत बोलता है, तो दुनिया कान खोलकर सुनती है। इस बार झारखंड में भाजपा-एनडीए सरकार बनने जा रही है।

Related posts

भोजपुर:मोदी एवं नीतीश के विकास कार्यों पर जनता ने किया विश्वास,मिली प्रचंड जीत : डा के एन सिन्हा

rktvnews

भोपाल:गौ-शालाऔं को स्वावलंबी बनाना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुली जेल कॉलोनी भैरवगढ़ का लोकार्पण किया।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएसआर सेल, सारण पुस्तकालय और सारण गुरु से संबंधित बैठक।

rktvnews

भारी उद्योग मंत्रालय को पीएलआई एसीसी योजना के तहत संचयी 10 गीगावाट ऑवर क्षमता की गीगा-स्केल एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल (एसीसी) विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने हेतु बोलीदाताओं के चयन के लिए वैश्विक निविदा के तहत सात बोलियां प्राप्त हुईं।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय टनल निर्माण का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment