RK TV News
खबरें
Breaking News

नवादा:सेवानिवृत्ति पर जिला जनसंपर्क कार्यालय में परिचारी आशा कुमारी सिन्हा को भावभीनी विदाई।

RKTV NEWS/नवादा (बिहार)30 मार्च।जिला जनसंपर्क कार्यालय, नवादा में आज सेवानिवृत्ति के अवसर पर परिचारी आशा कुमारी सिन्हा को भावभीनी विदाई दी गई।उल्लेखनीय है कि आशा कुमारी सिन्हा की नियुक्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, नवादा में दिनांक 17 मई 2019 को हुई थी। इस प्रकार उन्होंने लगभग 6 वर्ष 10 माह तक पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कार्यालय को अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान कीं।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अमरनाथ कुमार ने कहा कि आशा कुमारी सिन्हा ने अपने सेवाकाल के दौरान अनुशासन, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से न केवल कार्यालय की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ किया, बल्कि अपने सरल एवं सहयोगी स्वभाव से सभी के बीच विशेष स्थान बनाया। उन्होंने कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
हेमन्त कुमार ने अपने संबोधन में उनके कर्तव्यनिष्ठ आचरण, विनम्र व्यवहार एवं कार्यालयीन कार्यों के प्रति उनकी गंभीरता की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यालय को ऐसे ही समर्पित कर्मियों की आवश्यकता होती है। उन्होंने उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।
शशि कुमार ने कहा कि जिस निष्ठा, लगन एवं उत्साह के साथ उन्होंने अपने सेवाकाल को पूर्ण किया है, उसी सकारात्मकता के साथ वे अपने आगामी जीवन में भी परिवार के बीच सुख-शांति एवं आनंद के साथ समय व्यतीत करें तथा स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जिएँ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर रजनी कुमारी ने उनके कार्यकाल को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि उन्होंने सदैव अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए कार्यालय की गरिमा को बनाए रखा।
वहीं कार्यपालक सहायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान न केवल कार्यालयीय कार्यों को कुशलतापूर्वक संपन्न किया, बल्कि अपने सरल स्वभाव एवं कार्यनिष्ठा से सभी का स्नेह एवं सम्मान भी अर्जित किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर शशि कुमार, हेमन्त कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर रजनी कुमारी, कार्यपालक सहायक कमलेश कुमार सिंह, फोटोग्राफर/वीडियोग्राफर सत्यम कुमार, वाहन चालक रणवीर कुमार सहित कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे विश्व का सबसे सफल चीता पुनर्वास अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने अरवल जिले को दी लगभग 111 करोड़ रुपये की सौगात, 144 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा एनडीए प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह का कोईलवर प्रखंड के विभिन्न गाँवो में तुफानी जनसंपर्क।

rktvnews

लखीसराय:जीविका दीदियों का मतदाता जागरूकता अभियान जारी,कम वोटिंग प्रतिशत वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान।

rktvnews

नवरात्र-पूजन के नौवें दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।

rktvnews

हर घर तिरंगा अभियान 9 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा।

rktvnews

Leave a Comment