RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन–ग्रामीण/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान तथा कल्याण विभाग से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जनवरी।आज उप-विकास आयुक्त, भोजपुर गुंजन सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन–ग्रामीण/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान तथा कल्याण विभाग से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन–ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय भुगतान हेतु पेयी क्रिएशन, ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र, पर्यवेक्षक एवं कर्मियों के भुगतान की स्थिति, अकार्यरत सामुदायिक स्वच्छता परिसरों की क्रियाशीलता, लंबित गाँव मॉडल घोषणा एवं सत्यापन, तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु व्यक्तिगत एवं सामुदायिक संरचनाओं के निर्माण की प्रगति, लंबित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों का निर्माण, सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण एवं उनकी क्रियाशीलता तथा नव-प्रेरणा टोला से संबंधित बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही स्वच्छता शुल्क संग्रहण, सूखे अपशिष्ट एवं जैविक खाद की बिक्री की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
वहीं, कल्याण विभाग के अंतर्गत अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों, उनके निष्पादन की स्थिति तथा लाभुकों को सेवा वितरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उप-विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा अगले समीक्षा बैठक से पूर्व निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य प्रगति पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस समीक्षा बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, आरा सदर, संदेश, उदवंतनगर, चरपोखरी, पीरो, शाहपुर एवं जगदीशपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित प्रखंडों के प्रखंड समन्वयक, जिला स्वच्छता टीम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने इन्वेस्ट मध्यप्रदेश रोड-शो में जीसीसी पर राउंड-टेबल मीटिंग में उद्योगपतियों से किया संवाद।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

खेल

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर: आरा में जन्माष्टमी के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन समन्वय समिति के संयोजक बने राजद अध्यक्ष वीरबल यादव, बोले सातों विधानसभा सभा सीट जीतना है।

rktvnews

Leave a Comment