RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित,अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड ) 30 मार्च। जिला प्रशासन द्वारा आगामी *जनगणना 2027* की तैयारियों के क्रम में आज उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जनगणना के प्रथम चरण, अर्थात् मकान सूचीकरण (House Listing) एवं गणना कार्य की तैयारियों की समीक्षा करना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था।
बैठक में बताया गया कि जनगणना का मुख्य उद्देश्य देश एवं उसकी प्रशासनिक इकाइयों की जनसंख्या के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जनसांख्यिकीय आँकड़ों का संकलन करना है, जो भविष्य की नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।
जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण कार्य* के अंतर्गत HLB (House Listing Block) को मूल इकाई के रूप में निर्धारित किया गया है। प्रत्येक प्रगणक (Enumerator) को उनके आवंटित क्षेत्र में मकानों को चिन्हित कर क्रमांकित करने एवं संबंधित सूचनाओं का संकलन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान प्रगणकों के कर्तव्यों एवं दायित्वों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। उन्हें निर्देशित किया गया कि वे नियुक्ति आदेश एवं HLO ऐप में उपलब्ध HLB मानचित्र के आधार पर पर्यवेक्षक के साथ अपने क्षेत्र का भली-भांति भ्रमण करें तथा मकान सूचीकरण ब्लॉक की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि HLB सीमा के अंतर्गत आने वाली कोई भी संरचना अथवा भवन छूटने न पाए।
उपायुक्त ने इस कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करें, ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।
बैठक में उपायुक्त के अतिरिक्त अपर समाहर्ता-सह-जिला जनगणना पदाधिकारी राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप,अनुमंडल पदाधिकारी श्रीबंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला जनगणना पदाधिकारी शिशिर तिग्गा, बीडीओ एवं सीओ सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु रात्रि चौपाल का आयोजन।

rktvnews

कोयला मंत्रालय की 2027 तक 1404 मिलियन टन उत्पादन की योजना।

rktvnews

भोजपुर: डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री ने विश्व वानिकी वृक्ष उद्यान में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

rktvnews

हुकुमचंद मिल इंदौर के मजदूरों को मिलेगा उनका हक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रायपुर : ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार : मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment