
RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) 30 मार्च।नवोदय विद्यालय, बहरागोड़ा में बुनियादी ढांचे, शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रों की सुरक्षा, बजट उपयोग और चयन परीक्षा की तैयारियों आदि के संदर्भ में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक में चर्चा की गयी।
उपायुक्त ने विद्यालय की कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, खेल मैदान, भोजनालय और छात्रावासों का अवलोकन किया।
उन्होंने शिक्षण गुणवत्ता, अनुशासन, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अन्य गतिविधियों और विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में स्कूल प्रबंधन से जानकारी ली तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास, बेहतर भविष्य निर्माण एवं करियर काउंसलिंग की आवश्यकता पर भी चर्चा की।
बैठक में विद्यालय से संबंधित विभिन्न शैक्षणिक एवं विकासात्मक विषयों पर आवश्यक सुझाव दिए गए।
उपायुक्त ने कहा नवोदय विद्यालय में अधिकांशतः ग्रामीण परिवेश के प्रतिभावान बच्चे शिक्षा ग्रहण करते है।
शिक्षा के साथ साथ बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास भी आवश्यक है। विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वतावरण के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए नियमित खेलकूद आउटरीच कार्यक्रम, अन्य गतिविधि को अति आवश्यक बताया।
उपायुक्त के विद्यालय आगमन पर बच्चों द्वारा बैंड पार्टी द्वारा स्वागत, सामुहिक गान एवं विद्यालय प्रबंधन के द्वारा शॉल एवं पुष्प गुच्छ देकर उपायुक्त का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके सर्वांगीण विकास, बेहतर भविष्य, चुनौतियों एवं करियर निर्माण को लेकर मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने छात्रों को अपने अपने रूची के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, मेहनत, लगन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने तथा अपने माता-पिता, गांव-समाज की सपनों को पुरा करने के लिए शुभकामना दी। साथ हीं एक सफल एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए उत्साहवर्धित व प्रेरित किया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर उपायुक्त के द्वारा संम्मानित किया गया।
उपायुक्त ने नवोदय विद्यालय में उपलब्ध उत्तम शिक्षा, खेल मैदान और स्मार्ट कक्षाओं जैसी व्यवस्थाओं की सराहना की। साथ हीं विद्यालय निरीक्षण एवं बच्चों व प्रबंधन समिति के द्वारा विद्यालय में आधारभुत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
उन्होंने शिक्षकों को कमी को भरने हेतु विद्यालय प्रबंधन तथा बच्चों के नियमित रूप से स्वास्थ्य चेकअप हेतु एमओआईसी बहरागोड़ा को विद्यालय प्रबंधन के साथ में समन्वय कर हेल्थ कार्ड को अपडेट करने का निर्देश दिया।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बहरागोड़ा केशव भारती, अंचल अधिकारी बहरागोड़ा राजा राम मुण्डा, एमओआईसी बहरागोड़ा सहित प्रचार्य नवोदय विद्यालय, प्रबंधन समिति सदस्य व अन्य उपस्थित थे।


