RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)30 मार्च।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में शिक्षक उपस्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि ईवीवी आधारित 100 मीटर परिधि के भीतर बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज होने पर ही वेतन देय होगा तथा शून्य उपस्थिति वाले शिक्षकों से कारणपृच्छा की जाएगी। छात्र उपस्थिति में गिरावट पाए जाने पर सरैयाहाट, रामगढ़ एवं जरमुण्डी प्रखण्ड के संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। निपुण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान कमजोर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के प्रशिक्षण, बच्चों की नियमित कक्षाएं संचालित करने तथा मासिक मूल्यांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ट्रांजिशन रेट में गिरावट पर चिंता व्यक्त करते हुए सरैयाहाट, जामा एवं रामगढ़ प्रखण्डों में विशेष सुधारात्मक कदम उठाने को कहा गया। प्रखण्ड स्तरीय गुरूगोष्ठी में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा निपुण कार्यक्रम पर व्यापक प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया। पलाश कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन नहीं करने वाले विद्यालयों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया।
साथ ही पीएम पोषण योजना के अंतर्गत विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता की निगरानी, जियो टैग फोटो अपलोड करने, जर्जर भवनों में किसी भी स्थिति में पढ़ाई या मध्याह्न भोजन नहीं कराने तथा तृतीय शनिवार को शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रखण्ड कार्यालय में शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त स्पोकन इंग्लिश के लिए एक प्रभावी डिजाइन तैयार कर प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया गया।

Related posts

भोजपुर:श्री कृष्ण छठीहार पर श्री राम सेना सेवा संघ द्वारा हुआ भव्य भंडारे का आयोजन।

rktvnews

सारण:जिला के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा की गई जांच।

rktvnews

रांची:उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से केंद्रीय सेंट्रल मोहर्रम कमेटी, डोरंडा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

rktvnews

संभावना विद्यालय में स्व० शान्ति देवी की 30वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:”उपन्यास के वैश्विक परिदृश्य आ भोजपुरी उपन्यास” विषय पर स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग वीकेएसयू में वार्ता।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने जिला स्वास्थ्य समिति को दिन प्रतिदिन सुदृढ़ व बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने का दिया निदेश।

rktvnews

Leave a Comment