RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर : रेशमी व विष्णु शंकर ने किया नाम रौशन।

रेशमी कुमारी राय और विष्णु शंकर पाल

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 मार्च। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। 81.79 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। कुल 12 लाख 35 हजार 743 बच्चे पास हुए हैं। छात्राओं की सफलता का प्रतिशत ज्यादा है। टॉप 10 के लिस्ट मे कुल 126 बच्चे शामिल हैं जबकि टॉप 5 मे 13 बच्चे शामिल हैं। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के दियारा उच्च विद्यालय, करनामेपुर की एक छात्रा रेशमी कुमारी राय और गौतम उच्च विद्यालय, सोनबरसा के एक छात्र विष्णु शंकर पाल ने अव्वल नंबर लाकर न सिर्फ अपना बल्कि अपने माता-पिता और अपने विद्यालय का नाम ऊँचा किया है। दियारा उच्च विद्यालय, करनामेपुर की छात्रा रेशमी कुमारी राय ने 457 (91.4%) अंक लाकर अपना, अपने विद्यालय और अपने परिजनों का नाम रौशन किया है। रेशमी कुमारी राय रमदतहीं गाँव के विनोद राय की पुत्री है। गौतम उच्च विद्यालय, सोनबरसा के छात्र विष्णु शंकर पाल ने 454 (90.8%) अंक लाकर अपना, अपने माता-पिता और अपने विद्यालय का नाम गर्व से ऊँचा किया है। विष्णु शंकर पाल सोनबरसा गाँव के बृजपाल का पुत्र है। रेशमी कुमारी राय और विष्णु शंकर पाल दोनो ओम शांति कोचिंग सेंटर, करनामेपुर के छात्र हैं। ओम शांति कोचिंग सेंटर, करनामेपुर के सोनू सर अपने विद्यार्थियों के इस सफलता से फूले नहीं समा रहे हैं। अपने शिष्यों के सफलता से सोनू सर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Related posts

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के शिक्षक मोo इजाजुल हक राष्ट्रपति पुरस्कार से हुए सम्मानित!उपायुक्त अबु इमरान ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने पर दिया बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

नई दिल्ली:राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार का ध्यान तकनीकी रूप से उन्नत और भविष्य के लिए तैयार सेना बनाने पर है।

rktvnews

रायपुर : प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:ईज ऑफ लिविंग के तहत जिलाधिकारी ने 88 आवेदकों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश।

rktvnews

राज्य परियोजना निदेशक ने किया विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

केरल की राज्य मंत्री वीना जॉर्ज ने केरल में ‘आयुष सेक्टर में आईटी समाधान’ पर आयोजित राष्ट्रीय आयुष मिशन कार्यशाला का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment