RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

प्रसिद्ध व्यवसाई विष्णु गोयनका के निधन पर शोक सभा आयोजित ।

समाज सेवा इनसे सीखने की जरूरत:चेयरमैन डा विवेकानंद यादव

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 16अप्रैल। रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर इकाई के वरीय सदस्य, सहयोगी और प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी स्मृति शेष विष्णु गोयनका के निधन पर शोक सभा का आयोजन चेयरमैन डॉक्टर विवेकानंद यादव की अध्यक्षता में हुई। उपस्थित सदस्यों ने विष्णु गोयनका के जीवन वृत को, उनके सहयोग को, उनके किए गए कार्यों का स्मरण कर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। चेयरमैन ने कहा कि किस प्रकार समाज में, लोगों के बीच शालीनता से रहते हुए,सेवा दिया जाता है इससे इनसे सीखने की जरूरत है।शोक सभा में डॉक्टर विवेकानंद यादव, डॉक्टर राजेश कुमार सिंह, डॉ एसके रूंगटा, पूर्व एमएलसी लाल दास राय, रेडक्रॉस की सचिव डॉ विभा कुमारी, पूर्व सचिव डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा, डॉक्टर पी सिंह, डॉक्टर मदन मोहन द्विवेदी, डॉ अर्चना सिंह ,राम कुमार सिंह, अशोक शर्मा, अजीत मेहता, सहित अन्य उपस्थित रहे। इसके उपरांत सभी सदस्य उनके सुंदर मार्केट स्थित आवास पर जाकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की, उन्हें ढाढस बढ़ाया।और बताया की इस दुख की घड़ी में रेड क्रॉस परिवार साथ है । कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ एसके रूंगटा ने किया।

Related posts

बाबासाहेब अम्बेडकर : हिन्दू दक्षिणपंथी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

rktvnews

इन्साकॉग की नियमित निगरानी के हिस्से के तहत केरल में कोविड-19 के एक सब-वेरिएंट जेएन.1 का एक मामला पाया गया।

rktvnews

व्यंग्य:बोलेंगे तो बोलोगे कि बोलते हैं!

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमण्डल की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

जिला पदाधिकारी सारण एवं पुलिस अधीक्षक सारण के संयुक्त नेतृत्व में देर रात्रि से सुबह तक अवैध बालू के खनन, परिवहन एवं ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध छापामारी अभियान के क्रम में सघन कार्रवाई।

rktvnews

दरभंगा:विशेष गहण पुनरीक्षण में जीविका दीदियाँ निभाएंगी अहम भूमिका-डीएम

rktvnews

Leave a Comment