
RKTV NEWS/शाहपुर (भोजपुर) 14 नवंबर। आज सरना – भरौली स्तिथ सुविज्ञ शिशु मंदिर विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर बच्चो के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश के पूर्व पारंपरिक रूप से उनका तिलक लगाकर एवं आरती उतारकर आदर व सत्कार किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बाल दिवस की जानकारियां प्रदान की गई वही विद्यालय के संचालक एवं प्रधानाचार्य सुधीर कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु का बच्चों के प्रति आत्मिक लगाव के कारण हर वर्ष उनके जन्मदिन को देश भर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा की बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों ,भविष्य , शिक्षा, स्वास्थ्य, और सुरक्षा के लिए काम करने के साथ साथ उनकी प्रतिभा को प्रेरित कर बढ़ावा देना है। यह दिवस हमे बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को याद दिलाता है और उनके उज्जवल भविष्य के लिए काम करने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर आज विद्यालय के बच्चों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया एवं उन्हें पुरस्कृत किया गया।
कार्यकर्म को संबोधित करने वाले शिक्षकों में मुख्य रूप से राकेश सिंह महेश सिंह,श्रीकांत प्रसाद,अनिल सिंह,सलोनी कुमारी आदि प्रमुख थे।
वही बच्चों में मुख्य रूप से पीयूष गुप्ता,रितेश यादव,चंदन यादव,सम्राट सिंह,उत्कर्ष कुमार तिवारी,पवन तुरहा,रखी, हनी,शौर्य, खुशी,रिंकी आदि ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका स्वेता कुमारी ने किया।
