RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: सुपौल:रबी महाभियान 2024 का जिला स्तरीय कार्यशाला का शुभारम्भ।

RKTV NEWS/सुपौल(बिहार)14 नवंबर। बुधवार को सुपौल जिला में रबी महाभियान 2024 का जिला स्तरीय कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी, सुपौल द्वारा बताया गया कि रबी मौसम में बिहार राज्य बीज निगम द्वारा प्राप्त बीज गेहूँ 10448 क्विंटल, मसूर 2270 क्विंटल, सरसों 59.50 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। रबी मौसम में कुल 1,25,0000.00 हेक्टेयर में खेती होनी है, जिसमें मुख्यतः 65,000 हेक्टेयर में गेहूँ की बुआई, 8,000 हेक्टेयर में दलहन की खेती एवं 1200 हेक्टेयर में सरसों की खेती होने की संभावना है। कृषकों द्वारा BRBN पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन के माध्यम से बीज प्राप्त किया जाता है। कृषि यांत्रिकीकरण योजना 2024-25 अन्तर्गत अभी तक कुल 722 कृषकों को अनुदानित दर पर कृषि यंत्र वितरण किया गया साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन वाले यंत्रों का क्रय करने हेतु कृषकों को प्रेरित किया गया। मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 अन्तर्गत प्राप्त लक्ष्य 10300 के विरूद्ध शत-प्रतिशत नमूना संग्रह करते हुए कुल 5530 कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी, सुपौल द्वारा क्षेत्रीय कर्मियों को फसल अवशेष प्रबंधन हेतु कृषकों को जागरूक करने का निदेश दिया गया। साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति हेतु कर्मशाला में उपस्थित कृषकों से सुझाव प्राप्त किया गया।
जिला स्तरीय रबी कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित संयुक्त रूप से सांसद दिलेश्वर कामत, विधायक राम विलास कामत,जिला पदाधिकारी कौशल कुमार जिला कृषि पदाधिकारी पप्पु कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रतीक आनंद, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, सुपौल, कृषि विज्ञान केन्द्र राघोपुर, सुपौल के वैज्ञानिक मिथिलेश कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा चन्द्र आलोक कुमार, सहायक निदेशक उद्यान अमृता कुमारी, सहायक निदेशक रसायान अमितेश कुमार, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण श्याम नंदन कुमार, सहायक निदेशक (शष्य) प्रक्षेत्र, सुपौल आशीष कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सुपौल दीपक कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, सुपौल अमित कुमार, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सुपौल जिला, सभी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, सुपौल जिला, सभी कृषि समन्वयक, सुपौल जिला, सभी प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, सुपौल जिला, सभी सहायक तकनीकी प्रबंधक, सुपौल जिला, सभी किसान सलाहकार, सुपौल जिला उपस्थित हुए। प्रगतिशील कृषक भोला मंडल, देवनारायण साहू, महेन्द्र मेहता को RKVY योजनान्तर्गत गोदाम निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र निर्गत किया गया है। साथ ही 15 कृषकों के बीच अनुदानित दर पर मसूर बीज वितरण किया गया।

Related posts

रामदास राही श्रद्धांजलि अंतिम भाग-4 :रामदास राही ने ही प्रारंभ किया था 18 दिसंबर को भिखारी ठाकुर जयंती मनाना।

rktvnews

भोजपुर: राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर में यात्रा की।

rktvnews

राजस्थान:राजभवन में तेलंगाना स्थापना दिवस मनाया,राज्यपाल ने कहा, संविधान सर्वोच्च, अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहें।

rktvnews

सन नियो की अभिनेत्रियां मेघा रे और गौरी शेलगांवकर ने साझा की अपनी नवरात्रि से जुड़ी यादें।

rktvnews

Leave a Comment