RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार :भोजपुर: आरा के शुभम और समर्थ को मिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में कास्य पदक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 नवंबर। गुजरात के नाडियाड में जारी 68वां नेशनल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित अंडर 17 बालक बालिका 10 नवम्बर से 20 नवंबर 2024 तक आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में एक बार फिर बिहार का परचम लहराया है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता के अंतिम दिन में *भोजपुर तीरंदाजी अकैडमी आरा* के दो तीरंदाज़ शुभम कुमार और सामर्थ्य कुमार ने बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम की झोली में दो कांस्य पदक डाल दिया ।आरा के लाल शुभम और सामर्थ्य के इस उपलब्धि से पूरा राज्य और जिला गौरावांतित महसूस कर रहा है।विदित हो कि शुभम कुमार ने पहले राउंड की स्कोरिंग में 339 अंक जबकि सामर्थ्य ने दुसरे राउंड की स्कोरिंग में 338 अंक प्राप्त किया।इससे पहले भी स्कूल नेशनल गेम्स में बिहार टीम को ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ था और इस बार इंडिविजुअल ब्रॉन्ज मेडल दोनों खिलाड़ियों को प्राप्त हुआ है।वहीं इसी साल के फरवरी माह में ही शुभम कुमार *खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गोल्ड मेडल* प्राप्त किये हैं और इसी साल साउथ कोरिया भी टीम के साथ गए थे। इस मेडल को प्राप्त करने के लिए भोजपुरी आर्चरी अकादमी में प्रतिदिन प्रशिक्षिक नीरज कुमार सिंह अपने बेहतर मार्गदर्शन से और शुभम् तथा सामर्थ्य के कड़ी मेहनत और खुन पसीना के बदौलत यह पदक प्राप्त हुआ है।
शुभम को आगे ज़िद है कि अपने राज्य और अपने देश के लिए जरूर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक देने का कार्य करेगा।
इस अवसर पर पूरा शहर खुशी से झूम उठा और जिले के तमाम लोगों ने शुभम और समर्थ को बधाइयां दी जिसमें डिप्टी डायरेक्टर संजय कुमार , संजीव सिंह जिला खेल पदाधिकारी भोजपुर ,भीम सिंह भावेश सचिव खो खो संघ ,जूडो संघ सचिव, वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव,कुमार विजय, गोल्डन बे वी के कोच, विनीत गौतम हैंडबॉल, सुग्रीव कुमार , धीरज कुमार राष्ट्रीय पारा तीरंदाज, नीपू स्पोर्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष पूजा सिंह, खेलों इंडिया स्माल सेंटर के कोच अविनाश ओझा, चंदन सिंह, जयप्रकाश सिंह, निर्भय सिंह, सरोज सिंह प्रशांत ओझा हरिओम सिंह राहुल सिंह।उक्त आशय की जानकारी भोजपुर तीरंदाजी अकादमी के सचिव सह कोच सह टिम कोच नीरज कुमार सिंह ने दिया।

Related posts

संदेश के बागा के किसानो द्वारा नहर मे पानी देने के लिए दिए गए धरना के बाद भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मिल कराया समस्या का निदान।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को ले की बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 सितंबर 24

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘स्मृति देवीलाल सामर’ कार्यक्रम।

rktvnews

निगम के ठेकेदारों द्वारा की जा रही अवैध वसूली सहित अन्य मामलों को ले एकजुट हुए फुटपाथी मछली व्यवसाई,संगठन का किया गठन।

rktvnews

चतरा :विभिन्न प्रखंड के पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment