RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सिलवासा में स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर का उद्घाटन किया और एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 13 नवंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (13 नवंबर, 2024) दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के सिलवासा स्थित झंडा चौक में स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर का उद्घाटन किया और एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के लोगों ने जिस गर्मजोशी से उनका स्वागत किया है, वह उनकी यादों में सदैव अंकित रहेगा। उन्होंने इस स्वागत-सत्कार के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।
राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें इस स्कूल का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए 2018 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की शुरुआत की गई और थी और 2022 में निफ्ट की स्थापना की गई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रयास यहां के युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करेंगे।
राष्ट्रपति ने कहा कि इस क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है। इसी वजह से दादरा, नगर हवेली, दमन और दीव अच्छे पर्यटन स्थल हैं। पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को लेकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि पर्यटन के विस्तार से रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से मिलना हमें और उदार और संवेदनशील बनाता है।

Related posts

भारत को AI का उपभोक्ता नहीं, मालिक बनना होगा : जीत अदाणी

rktvnews

राज्यपाल ने विश्वविख्यात बाँसुरीवादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया को प्रदान किया महाराजा हनवंतसिंह मारवाड़ संगीत रत्न पुरस्कार!कलाएं हमारी अनमोल धरोहर: राज्यपाल कलराज मिश्र

rktvnews

हो गया…झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 का आगाज।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वाल्मीकि जयंती पर सभी को बधाई दी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 1950 करोड़ रूपए की लागत से अहमदाबाद नगर निगम (AMC) के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

rktvnews

दरभंगा:बाल श्रम के विरुद्ध जन जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment