RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बक्सर: मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन,07 गिरफ्तार।

RKTV NEWS/बक्सर( बिहार )01 सितंबर। बक्सर पुलिस ने नया भोजपुर थाना अंतर्गत चंदा गांव में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए गिरफ्तारी की है ।बक्सर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी है की बक्सर पुलिस को 31अगस्त को गुप्त सूचना मिली की नया भोजपुर थानान्तर्गत चंदा गाँव में विरेन्द्र कुमार श्रीवास्त्व पे०-स्व रामचन्द्र लाल के घर में कुछ लोगों द्वारा मिनि गन फैक्ट्री संचालित किया जा रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक, बक्सर के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमराँव के नेतृत्व में एक टीम गठित करते हुए छापामारी करने का दिशा-निर्देश दिया गया। गठित टीम द्वारा उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए छापामारी के क्रम में अवैध आग्नेयास्त्र (पिस्टल) के निर्माण में प्रयुक्त समाग्रियों को बरामद करते हुए 07 अभिक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं इसमें शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. विरेन्द्र कुमार श्रीवास्त्व पे०-स्व रामचन्द्र लाल, सा०-चन्दा, थाना-नया भोजपुर, जिला-बक्सर।

2. पिन्टु शाह, पे०-बिन्दा साह, सा०-बोक्ता बरही, थाना-सूपी, जिला-सितामढ़ी।

3. मो० आजाद, पे०-नूर मोहम्मद, सा०-हजरतगंज बारा, थाना-कासिम बाजार, जिला-मुंगेर। 4.

मो० मोनु पे०-मो० उसमान, सा०-हजरतगंज बारा, थाना-कासिम बाजार, जिला-मुंगेर।

5. मो० अब्दुल्ला, पे०-समिम, सा०-हजरतगंज बारा, थाना-कासिम बाजार, जिला-मुंगेर।

6. मो० राजु पे०-जहीर, सा०-हजरतगंज बारा, थाना-कासिम बाजार, जिला-मुंगेर।

7. मो० इबरान, पे०-मो० इस्लाम, सा०-मिन्नत नगर, थाना-पूरब सराय फारिंग, जिला-मुंगेर।

• बरामदगीः-

1. पिस्टल टाइगर प्लेट-36 पिस, 2. कॉर्क रड-35 पिस, बैरल 33 पिस, बट-20 पिस, ड्रील मशीन-03, लेन्थ मशीन-01, ग्रेन्डर-01, मोबाईल-03

• टीम में शामील पुलिस पदाधिकारी/कर्मी

1. अनुमंडल पुलिस पदाकिधारी, डुमराँव अफाक अख्तर अंसारी।

2.पु०अ०नि० मनीष कुमार थानाध्यक्ष नया भोजपुर थाना।
3. पु०अ०नि० विकास कुमार, डी०आई०यू०, बक्सर।
4. पु०अ०नि० वकार अहमद गौसी, नया भोजपुर थाना।
5. 5. स०अ०नि० संजय शर्मा, नया भोजपुर थाना।
6. स०अ०नि० मो० रहमान खान, नया भोजपुर थाना।
7. सशस्त्र बल नया भोजपुर थाना, डी०आई०यू०, टीम।

Related posts

भोजपुर:भव्य रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी हेतु सनातनी संगठनों की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

चतरा:हिंदियाकला के बिरहोर युवाओं से उत्तर प्रदेश में कराया जा रहा बंधुआ मजदूरी” शीर्षक से प्रकाशित खबर तथ्यविहीन है : श्रम अधीक्षक

rktvnews

12 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

चतरा:फसल बीमा में चतरा ने रचा नया इतिहास, राज्य में दूसरा स्थान।

rktvnews

वाराणसी:सातवें समूह ने किया काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन, काशी और तमिल के ऐतिहासिक संबंधों को जाना।

rktvnews

Leave a Comment