RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:जिला पदाधिकारी ने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (स्थापना) शिक्षा विभाग कुमार अनुभव को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

एचआरएमएस के तहत डेटा मैपिंग में निर्देश के अनुरूप बेहतर कार्य करने पर मिला सम्मान।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)30 जून।जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि एचआरएमएस कैडर मैपिंग में जिले ने 81.24 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है, यह अच्छी बात है लेकिन इसे अविलंब शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि सभी अपना-अपना रेसियो देख लें और पेन्डेंसी के अनुसार शत-प्रतिशत कैडर मैपिंग कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनों की पेन्डेंसी कम है, किंतु जो भी लंबित आवेदन हैं, उसे भी त्वरित गति से निष्पादित कर दें। जिला पदाधिकारी समाहरणालय सभागार में आयोजित सोमवारीय बैठक में पदाधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।
विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 कार्य की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में जीविका दीदियों की पांच लाख से भी ज्यादा आबादी है। सीएलएफ वाइज कैडर के साथ बैठक करें और एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) की जानकारी दें। जीविका दीदियां अन्य महिलाओं एवं पुरूषों को भी विशेष गहन पुनरीक्षण के बारे में जानकारी देंगी। उन्होंने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के सभी डाटा इन्ट्री ऑपरेटरों को 2003 के मतदाता सूची से डिटेल निकालने के लिए अच्छे तरीके से प्रशिक्षित कराएं।
जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभाग/कार्यालय से संबंधित बेहतर कार्यों एवं कार्रवाईयों से संबंधित राइट अप एवं फोटोग्राफ्स जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय को उपलब्ध कराएं ताकि मीडिया के माध्यम से आम जनमानस को अवगत कराया जा सके। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि फेसबुक लाइव हेतु निर्धारित तिथि के पूर्व संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर निर्धारित रोस्टरवाइज फेसबुक लाइव कराना सुनिश्चित करें। जिला परिवहन पदाधिकारी को अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मियों पर नियंत्रण रखने, कार्यशैली की निगरानी तथा उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की सतत समीक्षा करने हेतु निर्देशित किया।
सोमवारिया बैठक के दौरान जिला खेल पदाधिकारी द्वारा खेल मैदान के निर्माण हेतु अनापत्ति, एल०डी०एम० द्वारा वित्तीय साक्षरता कैम्प के आयोजन,, जीविका द्वारा इंडिविजुअल फाइनैंसिंग, विद्युत विभाग द्वारा पावर उप केंद्र निर्माण हेतु अनापत्ति इत्यादि के लिए विभिन्न विभागों से समन्वय हेतु अनुरोध किया गया। तदलोक में जिला पदाधिकारी के द्वारा संबंधित विभगिय पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का धरातल ओर क्रियान्वयन कराने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने एचआरएमएस के तहत डेटा मैपिंग में निर्देश के अनुरूप बेहतर कार्य करने पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (स्थापना) शिक्षा विभाग कुमार अनुभव को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा सहित जिलास्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर की चार महिला खिलाड़ी खेलो इंडिया के बिहार उत्कृष्टता केंद्र (भारोत्तोलन) के लिए चयनित,मिल रहा बधाई संदेश।

rktvnews

निगम के ठेकेदारों द्वारा की जा रही अवैध वसूली सहित अन्य मामलों को ले एकजुट हुए फुटपाथी मछली व्यवसाई,संगठन का किया गठन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने हुकुमचंद मिल इंदौर के मजदूरों के हित में लिया महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हमीदिया अस्पताल पहुंचकर हरदा हादसे में घायल नागरिकों का हाल-चाल पूछा।

rktvnews

15 अगस्त को किया जायेगा 2 लाख 13778 पौधारोपण।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखण्ड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के भालूबासा टोला में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओ के समाधान हेतु किया आश्वस्त।

rktvnews

Leave a Comment