RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक की।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,02 जून।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्तिथ संकल्प में पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक की।
बैठक में पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से पर्यटन विभाग द्वारा किए जा रहे अद्यतन कार्यों की प्रगति विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने गया जी धाम धर्मशाला ,विष्णु पद मंदिर गया, सीतामणी के पुरौना धाम मंदिर,केसरिया स्तूप के विकास को लेकर बनाए गए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट की जानकारी दी।उन्होंने बताया की गयाजी धर्मशाला की बिल्डिंग को 8 फ्लोर बनाने की योजना प्रस्तावित है।जहां 1100 लोगो के सभी सुविधाओं के साथ रहने की व्यवस्था होगी।विष्णुपद मंदिर तक पहुंचने के रास्ते को और सुगम बनाया जायेगा। सीतामणी के पुरौना धाम मंदिर क्षेत्र को बेहतर तरीके से विकसित किया जायेगा।पर्यटन विभाग के सचिव ने राजगीर में सम्राट जरासंघ स्मार्क,बांका में ओढ़नी डैम का विकास, बांका में मंदार पर्वत गेस्ट हाउस/होटल का निर्माण,प्रकाशपुंज के सामने पार्क में वॉच टावर का निर्माण,बक्सर में ब्रह्मेश्वर स्थान का विकास,पटना सिटी खानकाह मुजीबिया,तथा मधुबनी में मिथिला हाट के विकास कार्यों के संबंध में अद्यतन जानकारी दी।
समीक्षा के दौरान नीतीश कुमार ने कहा की हमलोगो ने सभी धर्म के स्थलों को विकसित किया है और हमारा उद्देश्य रहता है की वहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।इसके लिए सरकार प्रयासरत है।गया जी में देश के कई हिस्सों और विदेशों से लाखो की संख्या में तीर्थयात्री आते है।गया का अपना विशेष महत्व है। हमलोगो ने गयाजी डैम का निर्माण कराया है ताकि श्रद्धालुओं को सहूलियत हो।हर वर्ष पितृपक्ष मेले का आयोजन बेहतर ढंग से किया जाता है। इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हमलोग शुरू से काम कर रहे हैं।पर्यटन विभाग ने जो योजना बनाई है वो बेहतर है। उन्होंने बिहार में पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध काम करते रहने की बात कही।उन्होंने कहा की बिहार एतिहासिक और पौराणिक स्थल है। पर्यटकों को सभी चीज़ों की जानकारी मिलेगी तो यहां की विरासत को ठीक ढंग से समझेंगे और जानेंगे।उन्होंने विभाग को पर्यटकों के लिए हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ठीक ढंग से जानकारी रखने के निर्देश भी दिए।
बैठक में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी,मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार,विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह,वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ,मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह,मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह,बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नंद किशोर उपस्तीथ थे।

Related posts

भोजपुर : शराब व बाइक के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

ट्राई ने सिम बंद करने की धमकी जैसे धोखाधडी वाले कॉल से किया आगाह।

rktvnews

विश्व हाथी दिवस-2025, 12 अगस्त को तमिलनाडु के कोयंबटूर में मनाया जाएगा।

rktvnews

प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा में भारत स्काउड गाइड का 6 दिवसीय कार्यक्रम का समापन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने ‘प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में खगड़िया जिले को 430 करोड़ रुपये की दी सौगात, 224 विकासात्मक योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

बक्सर: डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में विद्यालय के सुदृढीकरण हेतु कार्य योजना पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment