RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार:राधा शरण सिंह मेमोरियल कप: पहले सेमीफाइनल में 7/1 के बड़े अंतर से शाहाबाद हीरोज ने फाइनल में बनाई अपनी जगह।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 27 अक्टूबर।सदर प्रखंड अंतर्गत पिरौटा के खेल मैदान में आयोजित राधा शरण सिंह मेमोरियल जिला फुटबॉल लीग का प्रथम सेमीफाइनल मैच शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा बनाम आदर्श क्लब बिहिया के बीच खेला गया मैच की शुरुआती क्षण में पांचवें मिनट में शाहाबाद हीरोज के खिलाड़ी उत्तम कुमार ने शानदार गोल किया और अपनी टीम को एक गोल से बढत दिला दी मैच का दूसरा गोल एक 11 मिनट में उत्तम कुमार ने ही किया मैच का तीसरा गोल शाहाबाद हीरोज के खिलाड़ी विशाल कुमार ने किया मध्यांतर तक शाहाबाद हीरोज की टीम तीन गोल से बढ़त बने हुए थी।मध्यांतर के बाद 46 मिनट में उत्तम कुमार ने शाहाबाद हीरोज के लिए चौथा गोल किया और मैच के 60 वे मिनट में पांचवा गोल पेनल्टी के जरिए हुआ यह गोल धीरज कुमार ने किया और छठवां गोल 62 मिनट में धीरज कुमार ने ही किया मैच का सातवां गोल 71 मिनट में धीरज कुमार ने किया। मैच में धीरज कुमार ने हैट्रिक गोल किया आदर्श क्लब बिहिया के भी खिलाड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और मैच 77 मिनट में बिहिया टीम के खिलाड़ी चंदन कुमार ने अपने टीम के लिए गोल किया। इस मैच के निर्णायक के रूप मेंसुजीत कुमार सिंह रंजन कुमार सिंह राहुल कुमार सिंह और प्रशांत कुमार सिंह थे इस तरह शाहाबाद हीरोज सेमीफाइनल में 7/1 के बड़े अंतर से जीतकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में शिव कुमार यादव वरिष्ठ खिलाड़ी और विशिष्ट अतिथि के रूप में धनजी कुमार सह सचिव जिला फुटबॉल संघ भोजपुर थे। संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 28 अक्टूबर 2024 को दूसरा सेमीफाइनल मैच नवज्योति क्लब पकडी बनाम तापा एकादश के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद संघ के सह सचिव सुधीर कुमार सिंह ,संयोजक वीर बहादुर यादव ,पर्यवेक्षक लाल बहादुर लाल, शशि सिंह ,हिरोज क्लब के टीम मैनेजर मोहम्मद शमशाद ,सहसचिव धनजी कुमार ,किशोर प्रसाद ,धर्मेश उपाध्याय एवं कृष्ण प्रसाद थे।

Related posts

पटना:गृह विभाग में “महिला सुरक्षा” विषयक अंतिम चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

दरभंगा:18वीं लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारीयों एवं कर्मियों को डीएम ने किया सम्मानित।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले में किया 921 करोड़ रुपये की लागत से 124 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन।

rktvnews

खैरागढ़:वीर शहीदों की शहादत को नमन कर विश्वविद्यालय में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने 77वें सेना दिवस पर भारतीय सेना की उत्कृष्ट दक्षता और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।

rktvnews

गढ़वा:“मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं विशेष रोजगार दिवस का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment