RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:रांची:इरफान अंसारी के बयान पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खामोश क्यों?

सीता सोरेन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन।

सीता सोरेन के प्रति अपमानजनक बयान पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, इरफान अंसारी के घर का किया घेराव।

टिकट रद्द करो या माफी मांगो : आरती सिंह

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस को घेरा।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)27 अक्टूबर।कांग्रेस नेता और मंत्री इरफान अंसारी द्वारा भाजपा नेता सीता सोरेन पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह और रांची महानगर अध्यक्ष पायल सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने इरफान अंसारी के आवास का घेराव कर विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने इरफान अंसारी के बयान को न केवल सीता सोरेन का, बल्कि सम्पूर्ण झारखंड की मां-बहनों का अपमान करार दिया और उनके इस्तीफे की मांग की। भाजपा महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि अंसारी ने शुक्रवार को सीता सोरेन को ” रिजेक्टेड माल” कहकर न केवल एक महिला नेता का, बल्कि राज्य की समस्त मां-बहनों की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।
प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मईंया सम्मान की बात करते हैं, लेकिन उनकी सरकार का मंत्री एक सम्मानित महिला नेत्री के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करता है, और हेमंत सोरेन के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकलता।
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में महिलाओं का अपमान कोई नई बात नहीं है, लेकिन अपने ही परिवार की सदस्य सीता सोरेन जी पर की गई बेशर्म टिप्पणी पर उनका मौन शर्मनाक है। यह दर्शाता है कि जिनके पास अपने परिवार की महिलाओं के सम्मान की रक्षा का साहस नहीं है, वे राज्य की महिलाओं के हितों की सुरक्षा कैसे करेंगे?
आरती सिंह ने कहा कि इस घटना से स्पष्ट हो गया है कि सरकार की प्राथमिकता केवल सत्ता बचाने तक सीमित है, महिलाओं के सम्मान और कल्याण से नहीं। उन्होंने आगे कहा, हेमंत सरकार की चुप्पी ने पूरे राज्य की महिलाओं का मनोबल गिराया है। लेकिन झारखंड की महिलाएं इस चुनाव में हर अपमान का जवाब देंगी और गठबंधन सरकार को सत्ता से बाहर करेंगी।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने इरफान अंसारी के खिलाफ नारेबाजी की और उनकी तत्काल बर्खास्तगी की मांग की। रांची जिला महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष पायल सोनी ने कहा, हम कांग्रेस से स्पष्ट रुख की मांग करते हैं। कांग्रेस को इरफान अंसारी जैसे लोगों का टिकट रद्द करना चाहिए और पार्टी को माफी मांगनी चाहिए।
इरफान अंसारी के विवादित बयान को लेकर राज्यभर में विरोध बढ़ता जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा का कहना है कि महिलाओं का यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि इरफान अंसारी को उनके पद से नहीं हटाया जाता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मामले पर जवाब नहीं देते।
बताते चलें कि राजधानी रांची में जोरदार बारिश के बीच महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, प्रदेश महामंत्री रेनू तिर्की, कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता, मंत्री सुचिता सिंह, मंत्री नीलम चौधरी, प्रदेश कार्य समिति की सदस्य सीमा शर्मा, रांची जिला अध्यक्ष पायल सोनी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष नेहा सिंह, नेहा शर्मा, ज्योति सिन्हा, रेनू पासवान, अर्चना सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Related posts

भोजपुर: बिहार बजट पर राजद प्रदेश महासचिव ने दी प्रतिक्रिया,कहा लोकलुभावन और चुनावी है बजट।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षण कौशल बच्चों के संपूर्ण विकास को सुनिश्चित करेगा : वी आनंद कुमार

rktvnews

बिहार सरस मेला 2023: देश के विभिन्न प्रदेशों के परिधान एवं कलाकृतियों ने आगंतुकों का मोहा मन।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खादी के बने योग परिधानों और मैट की बंपर बिक्री।

rktvnews

मध्यप्रदेश:झाँसी में होगा बुंदेली शेफ सीज़न 2 का ग्रैंड फिनाले, पांच फाइनलिस्ट होंगी आमने-सामने।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment