RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापारशिक्षा

भोजपुर के मां आरण्य देवी बीएड कॉलेज बाम पाली में विशेष शिविर प्रारंभ।

राष्ट्रीय सेवा योजना का देश निर्माण में अहम भूमिका:प्राचार्य डॉ महेंद्र सिंह।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 27 मार्च। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आज से विशेष सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ मां आरण्य देवी बीएड कॉलेज बाम पाली में प्रारंभ हुआ। जिसमें प्रथम दिन आसपास के इलाकों में सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा हाथों में तख्ती लेकर, नारा लगाते हुए,आम लोगों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से रैली निकाली गई । कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ महेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इन्होंने स्वयंसेवकों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र की शक्ति है, युवाओं में अच्छी शिक्षा, चरित्र और नैतिकता के माध्यम से एक सुंदर समाज, राज्य और देश का निर्माण किया जा सकता है। सात दिवसीय कार्यक्रम प्रतिदिन सामाजिक मुद्दों पर 8:30 से लेकर 11 बजे तक जिसमें सडक सुरक्षा, पौधारोपण, जल संरक्षण ,दहेज प्रथा ,स्वच्छता, नशा उन्मूलन, नारी शिक्षा पर्यावरण, साक्षरता आदि पर कार्यक्रम चलेगा। एनएसएस की एक इकाई कार्यरत है जिसमें 60 छात्र छात्राएं हैं।रामपुर मिल्की ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पुनः कालेज में वापस आ गए। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाचार्य डा महेंद्र सिंह सहित शिक्षक अनिल कुमार पांडे, के के सिंह, विजेता कुमारी चंद्रेश कुमार दिलीप कुमार सिंह गोलू शर्मा, शैलेश कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, आदि रहे। अंत में सभी शिक्षक छात्र छात्राओं का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

वाइस एडमिरल अजय कोचर, पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम ने नौसेना के 48वें उप-प्रमुख का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

नैनीताल: मुख्यमंत्री ने आम्रपाली विश्वविद्यालय में आयोजित अभिनन्दन समारोह – 2024 में की शिरकत।

rktvnews

भारत-अमेरिका वाणिज्यिक संवाद संरचना के तहत एक नवोन्‍मेषी समझौते के माध्‍यम से इनोवेशन इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए भारत और अमेरिका के बीच समझौता ज्ञापन।

rktvnews

सीतामढ़ी:दुर्गा पूजा के अवसर पर जिले में स्थापित विभिन्न पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर अग्नि सुरक्षा से संबंधित एलईडी जागरूकता वाहन की रवानगी।

rktvnews

नकली कीटनाशक के संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मिली शिकायतों पर कार्रवाई।

rktvnews

बक्सर:इटाढी के नारायणपुर में मनरेगा से निर्मित खेल मैदान में बास्केटबाल खेल का शुभारम्भ।

rktvnews

Leave a Comment