RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

मुस्कराहटें !

रचनाकार:गोलोक बिहारी राय

मुस्कराहटें

यों जो कुछ भी जितना घूम रहा है ब्रह्मांड में
या न जाने जितना कुछ एक अणु में
और जितना घूम रहे हैं हम
उससे ज़्यादा घूम रहा है हमारे भीतर

गाँव और शहर
गलियाँ और चौराहे
दिन और रात
जीवन और मृत्यु…
हम जितना जानते हैं
उतना ही नहीं जानते
इसी जानने और न जानने के बीच
चमकता है जीवन
हम अपने ज्ञान में जितना बोलते हैं
हमारे अज्ञान पर हमारी चुप्पियाँ मुस्कुराती हैं

प्रकाश और आँख के बीच
एक सहज समन्वय
जो साक्षी है मुस्कराहटों के
काश! ऐसा ही
ध्वनियों और कानों के बीच
भी हो सके समन्वय संतुलन मात्र

आज इन्हीं मुस्कुराहटों की उम्मीद हैं
जीवन को जीवन में भरते हुए

Related posts

वैशाली:चुनाव तिथि की घोषणा के बाद जिलाधिकारी की संयुक्त प्रेस वार्ता।

rktvnews

सारण लोक सभा क्षेत्र के लिए इवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन संपन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव-2024 में हुए शामिल।

rktvnews

राजस्थान:मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई!सभी परिवादों के हों शीघ्र निस्तारण: कृषि मंत्री

rktvnews

भोजपुर : जयंती पर याद किए गये अटल बिहारी वाजपेयी व मदन मोहन मालवीय।

rktvnews

जिलाधिकारी ने फसलों की सिंचाई हेतु जलापूर्ति की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment