RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 09 मई।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि महाराणा प्रताप वीरता और शौर्य के अमर प्रतीक हैं। इस महान योद्धा ने मातृभूमि के सम्मान, गौरव और गरिमा की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था।
प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप के अदम्य साहस और अटूट आत्मसम्मान की गाथा आने वाली पीढ़ियों के दिलों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करती रहेगी।

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया;

“वीरता और पराक्रम के अमर प्रतीक, देश के महान योद्धा महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके अदम्य साहस और अटूट स्वाभिमान की गाथाएं युगों-युगों तक देशवासियों के हृदय में राष्ट्रभक्ति का दीप प्रज्वलित करती रहेंगी।”

Related posts

राष्ट्रपति ने गोपबंधु आयुर्वेद महाविद्यालय, पुरी की 75वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया।

rktvnews

15 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन!मुख्य अतिथि के रूप में जीप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने की शिरकत।

rktvnews

पटना:कोमल चिंतन की रागात्मकता है डा नीतू सिंह की रचनाओं में: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भारत–मोजाम्बिक–तंजानिया त्रिपक्षीय (आईएमटी ट्राइलैट 24) अभ्यास मोजाम्बिक के नाकाला में संपन्न हुआ।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने किया हिंदी सेवी सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह का उद्घाटन 29 साहित्यकारों को किया सम्मानित।

rktvnews

उत्तराखण्ड देव भूमि है,यहां कण-कण में देवी देवताओं का है वास:प्रधानमंत्री

rktvnews

Leave a Comment